facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

क्रिस वुड ने अपने निवेश पोर्टफोलियो में किया बदलाव

Advertisement
Last Updated- May 19, 2023 | 10:07 PM IST
अमेरिकी बाजार को ‘दर में नरमी’ की उम्मीद, Equity, money markets in the US remain polarised, says Chris Wood

जैफरीज में इक्विटी रणनीति के वैश्विक प्रमुख क्रिस्टोफर वुड ने भारतीय बाजार और एशियाई पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। उन्होंने एशिया एक्स-जापान लॉन्ग ओनली पोर्टफोलियो में ऐक्सिस बैंक (5 फीसदी भारांक) शामिल किया है और लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) में अपना निवेश एक फीसदी बढ़ाया है।

वुड ने कहा, इसका भुगतान आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस में निवेश को खत्म कर और एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) में निवेश को एक फीसदी अंक कम करके किया जाएगा। वुड ने अपने हालिया साप्ताहिक न्यूजलेटर ग्रीड ऐंड फीयर में निवेशकों के लिए लिखा था, ‘जहां तक ​​भारत के लॉन्ग-ओनली पोर्टफोलियो की बात है, बिजली उपकरण निर्माता थर्मेक्स और ऐक्सिस बैंक में निवेश क्रमशः 5 फीसदी और 6 फीसदी भारांक के साथ पेश किया जाएगा।

इसका भुगतान आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस और मारुति सुजुकी इंडिया में किए गए निवेश खत्म कर और एचडीएफसी लाइफ में निवेश को एक फीसदी कम करके किया जाएगा।’

इसके अलावा, वुड ने एचडीएफसी लाइफ, बीएनपी परिबास और श्मबर्जर में अपने वैश्विक लॉन्ग ओनली इक्विटी पोर्टफोलियो के निवेश को ऐक्सिस बैंक, टीएसएमसी और बीवाईडी के निवेश से बदल दिया है।

एसीई इक्विटी के आंकड़े दर्शाते हैं कि कैलेंडर वर्ष 2023 में अब तक इन शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। जबकि थर्मेक्स, एलऐंडटी, मारुति सुजुकी और एचडीएफसी बैंक के शेयर समान अवधि के दौरान 17 फीसदी तक चढ़े हैं।

इन शेयरों ने एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स को पीछे छोड़ दिया है, जो लगभग 1 फीसदी बढ़े हैं। आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस, आरआईएल, ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 12 फीसदी तक गिरे हैं।

बजाज फाइनैंस, ओएनजीसी, गोदरेज प्रोपर्टीज, डीएलएफ, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, सेंचुरी टेक्सटाइल और मैक्रोटेक डेवलपर्स जैसे कुछ ऐसे अन्य स्टॉक भी हैं जिन्हें वुड ने अपने इंडिया लॉन्ग ओनली इक्विटी पोर्टफोलियो में रखा है।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement