facebookmetapixel
Advertisement
टेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाईभीषण गर्मी और लू का असर: IEX पर 32% महंगी हुई बिजली, दाम बढ़कर ₹5.2 प्रति यूनिट पर पहुंचाFY27 में निर्यात का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार भारत, डंपिंग पर लगेगी लगाम; बढ़ेगा घरेलू विनिर्माण: गोयलतेल कंपनियां फिर मुनाफे में, घटा राजस्व नुकसान; पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्यों है सरकार और ब्रोकरेज में रार

BSE 500 कंपनी ने किया 200% डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट और अन्य डिटेल्स

Advertisement

कंपनी के बोर्ड ने पिछले हफ्ते मीटिंग कर इस डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी दी। ₹2 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹4 का डिविडेंड दिया जाएगा।

Last Updated- March 24, 2025 | 8:12 PM IST
dividend

पैकेज्ड फूड इंडस्ट्री से जुड़ी बीएसई 500 कंपनी बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन ने अपने निवेशकों के लिए 200% या ₹4 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है।

कंपनी के बोर्ड ने पिछले हफ्ते मीटिंग कर इस डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी दी। ₹2 फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹4 का डिविडेंड दिया जाएगा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा, “वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹2 फेस वैल्यू के प्रति शेयर पर 200% यानी ₹4 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया गया है।”

बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग ने डिविडेंड पाने के लिए शेयरहोल्डर्स की पात्रता तय करने हेतु 27 मार्च 2025 को रिकॉर्ड डेट घोषित की है। कंपनी ने कहा कि डिविडेंड का भुगतान नियमानुसार तय समय सीमा में कर दिया जाएगा।

इससे पहले, कंपनी ने इसी वित्तीय वर्ष के फरवरी महीने में ₹13 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। इससे पहले, 2024, 2023 और 2022 में कंपनी ने ₹1.20 प्रति शेयर का डिविडेंड निवेशकों को दिया था।

सोमवार, 24 मार्च को बॉम्बे बर्मा ट्रेडिंग का शेयर 2.54% की बढ़त के साथ ₹1831.50 पर बंद हुआ। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में 17% का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले दो सालों में इस स्टॉक ने 120% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - March 24, 2025 | 8:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement