facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

Baazar Style Retail IPO की शेयर बाजार में सपाट एंट्री, निवेशकों को नहीं हुआ फायदा

बाज़ार स्टाइल रिटेल आईपीओ की सब्सक्रिप्शन अवधि मंगलवार यानी 3 सितंबर को समाप्त हो गई। आईपीओ का प्राइस बैंड 370-389 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

Last Updated- September 06, 2024 | 11:16 AM IST
Style Baazar IPO

Baazar Style Retail IPO Listing: बाजार स्टाइल रिटेल आईपीओ (Baazar Style Retail IPO) की शेयर बाजार में फीकी शुरुआत हुई और कंपनी के शेयर शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बीएसई पर इश्यू प्राइस 389 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले बराबर स्तर पर ही लिस्ट हुए।

शेयर बाजार के जानकारों ने बाजार स्टाइल रिटेल के शेयरों के 10 से लेकर 16 प्रतिशत के प्रीमियम पर लिस्ट होने के अनुमान लगाया था। हालांकि, फीकी लिस्टिंग के बाद बाजार स्टाइल रिटेल के शेयरों में उछाल देखा गया और यह 10 प्रतिशत तक चढ़ गया। कंपनी के शेयर 11:02 बजे 9.46 प्रतिशत या 36.80 रुपये चढ़कर 425.80 पर कारोबार कर रहे थे।

बाज़ार स्टाइल रिटेल आईपीओ की सब्सक्रिप्शन अवधि मंगलवार यानी 3 सितंबर को समाप्त हो गई। आईपीओ का प्राइस बैंड 370-389 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

कंपनी के 835 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 370-389 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। नए इश्यू से हासिल राशि में से 146 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण के भुगतान के लिए किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

निवेशकों से मिला था अच्छा रिस्पांस

रेखा झुनझुनवाला के समर्थन वाला बाजार स्टाइल रिटेल के आईपीओ को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 40.63 गुना सब्सक्राइब किया गया था। कंपनी के योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) हिस्से को 81.83 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए श्रेणी को 59.41 गुना और खुदरा निवेशकों के हिस्से को 9.07 गुना बुक किया गया था।

क्या करती है कंपनी?

बाज़ार स्टाइल रिटेल लिमिटेड ने अपना कारोबार जून, 2013 में शुरू किया था। कंपनी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में एक फैशन रिटेलर के रूप में काम करती है। कंपनी बच्चे, बड़े, बूढ़ों, महिलाओं और पुरुषों के कपड़ें बेचती हैं। कंपनी का कारोबार 9 राज्यों में फैला है और उसके कुल 162 स्टोर हैं।

First Published - September 6, 2024 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट