बीते हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में हलचल भरा माहौल रहा। निफ्टी सीमित दायरे में घूमता रहा, जबकि बैंक निफ्टी ने मजबूती दिखाई और करीब 1,200 अंकों की बढ़त दर्ज की। आने वाले हफ्ते में बाजार का रुख मिला-जुला रह सकता है, हालांकि चुनिंदा सेक्टर्स और कुछ शेयरों में तेजी जारी रहने की उम्मीद है। तकनीकी संकेतकों के अनुसार निफ्टी 24,300–25,500 की रेंज में रह सकता है, जहां 25,000 के ऊपर टिके रहने पर यह 25,200–25,500 तक चढ़ सकता है, जबकि नीचे 24,650 टूटने पर 24,300 तक गिरावट संभव है।
दूसरी ओर, बैंक निफ्टी ने मजबूत ब्रेकआउट दिखाया है और 54,000–56,500 की रेंज में सकारात्मक रुख बनाए रख सकता है। अगर इंडेक्स 55,850 के ऊपर जाता है, तो 56,000–56,500 तक तेजी देखी जा सकती है। तकनीकी संकेतक RSI और Stochastic फिलहाल बुलिश मूव की ओर इशारा कर रहे हैं। Axis Securities का कहना है कि इस हफ्ते कुछ खास शेयरों में पॉजिटिव ट्रेंड जारी रह सकता है और तीन चुनिंदा स्टॉक्स अगले एक महीने में मजबूत रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं।
यह भी पढ़ें: Q2 में दिख रही दमदार ग्रोथ, ब्रोकरेज बोले – खरीद लो ये FMCG शेयर, 22% तक रिटर्न संभव!
CMP: ₹524 | खरीद स्तर: ₹521–511 | स्टॉप लॉस: ₹485 | संभावित बढ़त: 12%–16%
Poonawalla Fincorp के शेयर ने ₹515 के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है। वॉल्यूम में बढ़त से ट्रेंड की मजबूती साफ दिख रही है। चार्ट पर स्टॉक लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है। RSI और Bollinger Band दोनों तेजी के संकेत दे रहे हैं। Axis Securities के मुताबिक, शेयर 3-4 हफ्तों में ₹579–₹599 तक जा सकता है।
अगर कोई निवेशक इसमें ₹1 लाख लगाता है, तो 12%–16% रिटर्न पर उसका निवेश ₹1,12,000 से ₹1,16,000 तक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 53% तक रिटर्न के लिए इन 5 शेयरों में BUY का मौका, मिराए एसेट शेयरखान ने दी सलाह
CMP: ₹264 | खरीद स्तर: ₹262–257 | स्टॉप लॉस: ₹248 | संभावित बढ़त: 8%–13%
Bank of Baroda के शेयर ने ₹255 के ऊपर इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है, जो ट्रेंड में बदलाव का संकेत है। स्टॉक अपने सभी प्रमुख मूविंग एवरेज (20, 50, 100 और 200 SMA) के ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो मजबूती को दर्शाता है। RSI भी 59 के ऊपर निकल चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, स्टॉक 3-4 हफ्तों में ₹281–₹293 के टारगेट तक जा सकता है। जो मौजूदा स्तर से 13% तक की तेजी है।
अगर कोई निवेशक ₹1 लाख लगाता है, तो 8%–13% रिटर्न पर यह रकम ₹1,08,000 से ₹1,13,000 तक हो सकती है।
यह भी पढ़ें: सितंबर में प्रमोटरों ने 5 शेयरों में स्टेक बेचा! टेक्निकल चार्ट के जरिए समझें कि अब कैसे करें ट्रेडिंग
CMP: ₹426 | खरीद स्तर: ₹420–412 | स्टॉप लॉस: ₹384 | संभावित बढ़त: 15%–18%
JK Paper के शेयर ने ₹406 के ऊपर डाउनवर्ड ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिया है, जो नए अपट्रेंड की शुरुआत दिखाता है। स्टॉक ने लंबे समय से चली आ रही ₹415–₹346 की रेंज को तोड़ दिया है। RSI ने भी नया बुलिश सिग्नल दिया है, जिससे संकेत मिलता है कि स्टॉक में आगे और तेजी संभव है। Axis Securities ने 3-4 हफ्तों में इसका टारगेट ₹480–₹491 तय किया है।
अगर कोई निवेशक इसमें ₹1 लाख लगाता है, तो 15%–18% रिटर्न पर यह राशि ₹1,15,000 से ₹1,18,000 तक हो सकती है।
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधित फैसले करने से पहले अपने एक्सपर्ट से परामर्श कर लें।)