NFO Alert: कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने मंगलवार को कोटक सर्विसेज फंड (Kotak Services Fund) लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो सर्विस सेक्टर पर आधारित है। यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 4 फरवरी 2026 से 18 फरवरी 2026 तक खुला रहेगा। इसके जरिए निवेशकों को भारत के मुख्य ग्रोथ इंजन यानी सर्विस सेक्टर में निवेश करने का मौका मिलेगा। सर्विस सेक्टर भारत की कुल अर्थव्यवस्था (GVA – ग्रॉस वैल्यू एडेड) में लगभग 55 फीसदी योगदान देता है और देश की 31.5 फीसदी आबादी को रोजगार देता है।
फंड का नाम – कोटक सर्विसेज फंड
फंड टाइप – ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम
NFO ओपन डेट – 4 फरवरी, 2026
NFO क्लोजिंग डेट – 18 फरवरी, 2026
मिनिमम निवेश – ₹1,000
मिनिमम SIP निवेश – ₹500
एग्जिट लोड – 90 दिन से पहले पैसे निकालने या फंड बदलने पर 0.5% चार्ज लगेगा
बेंचमार्क – Nifty Services Sector TRI
रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk)
फंड मैनेजर – रोहित टंडन और अभिषेक बिसेन
Also Read: STT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशन
कंज्यूमर सर्विसेज, टेलीकॉम, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, पावर और ऑयल एंड गैस जैसे कई सेक्टर तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे भारत की सर्विस आधारित अर्थव्यवस्था लगातार आगे बढ़ रही है और लंबे समय के निवेशकों के लिए कई नए विकास के मौके पैदा कर रही है।
कोटक सर्विसेज फंड का लक्ष्य इन अलग-अलग अवसरों का फायदा उठाना है। इसके लिए फंड एक सख्त और सोच-समझ कर बनाई गई निवेश रणनीति अपनाएगा, जिसमें उचित कीमत पर ग्रोथ (ग्रोथ ऐट रीजनेबल प्राइस) और बॉटम-अप BMV फ्रेमवर्क (बिजनेस, मैनेजमेंट और वैल्यू) पर ध्यान दिया जाएगा।
यह फंड सभी तरह की कंपनियों में निवेश करेगा (स्मॉल कैप, मिड कैप और लार्ज कैप कंपनियां), खासतौर पर उन अच्छी क्वालिटी के बिजनेस में जिनका कैश फ्लो मजबूत हो, बिजनेस मॉडल बढ़ाया जा सके, और जिनमें लंबे समय तक अच्छा रिटर्न देने की क्षमता हो।
कोटक सर्विसेज फंड के फंड मैनेजर, रोहित टंडन ने कहा कि, “सर्विस सेक्टर में खर्च पर आधारित और एक्सपोर्ट पर आधारित, दोनों तरह के बिजनेस शामिल हैं, जिससे इसमें स्थिरता और ग्रोथ दोनों मिलती हैं। हमारे हिसाब से सर्विस सेक्टर भारत के बाजार में मजबूती और तेजी से बढ़ने की क्षमता का बेहतरीन मेल है। कोटक सर्विसेज फंड में हम उन कंपनियों पर अधिक ध्यान देंगे जो अपने मुनाफे को बनाए रख सकती हैं, अपने बिजनेस मॉडल को बेहतर करती रहती हैं और पैसे का सही तरीके से इस्तेमाल करती हैं। हमें भरोसा है कि ऐसी कंपनियों को सोच-समझ कर सेलेक्ट करने से निवेशकों को लंबे समय में बेहतर रिटर्न हासिल हो सकता है।”
कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, निलेश शाह ने कहा कि, “भारत की सर्विस आधारित अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव हो रहा है। यह बदलाव लोगों की बढ़ती आमदनी, डिजिटल तकनीक के ज्यादा इस्तेमाल और शहरों के तेजी से बढ़ने की वजह से आ रहा है। इन कारणों से यह बदल रहा है कि लोग चीजें कैसे खरीदते हैं, लेन-देन कैसे करते हैं और जरूरी सेवाओं का उपयोग कैसे करते हैं। कोटक सर्विसेज फंड के जरिए हमारा लक्ष्य ऐसा पोर्टफोलियो बनाना है जो भारत की सर्विस इकोनॉमी में आने वाले नए मौकों का फायदा उठा सके और निवेशकों को लंबे समय में अच्छा रिटर्न दे सके।”
फंड हाउस के मुताबिक, यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प है, जो सर्विस सेक्टर से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों में निवेश करके लंबे समय में अपनी पूंजी में इजाफा करना चाहते हैं।
(डिस्क्लेमर: बिजनेस स्टैंडर्ड प्राइवेट लिमिटेड में कोटक समूह के नियंत्रण वाली इकाइयों की बहुलांश हिस्सेदारी है। यहां न्यू फंड ऑफर की जानकारी दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है।)