facebookmetapixel
Advertisement
ऑप्शन बाजार में नए एक्सचेंजों की एंट्री पर SEBI की रोक, कहा- पहले कैश मार्केट मजबूत करेंGold ETFs में रिकॉर्ड निवेश, पहली बार इक्विटी फंड्स से आगे निकली कीमती धातुओं की मांगकेविन वार्श के नामांकन पर बाजार की प्रतिक्रिया आश्चर्यजनक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर आशावादी बोफारूस में 1 करोड़ मजदूरों की भारी डिमांड: क्या भारतीय श्रमिकों के पास है विदेश में मोटी कमाई का मौका?अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा! टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब से उठा सकेंगे सुविधा का लाभशहरी सहकारी बैंकों के लिए बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाकर 20% करने का प्रस्तावबुलेट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21% उछला, रॉयल एनफील्ड की बिक्री मजबूत; ₹958 करोड़ निवेश को मंजूरीTitan Q3 Results: 61% की जबरदस्त उछाल के साथ मुनाफा ₹1,684 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,900 करोड़ के पारडीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमा

4:1 बोनस शेयर और 2:1 स्टॉक स्प्लिट के बाद भी तेजी को तैयार ये NBFC Stock, देखें टेक्निकल चार्ट

Advertisement

Bajaj Finance के शेयर अब बोनस और स्टॉक स्प्लिट के बाद नई कीमत पर ट्रेड हो रहे हैं, जानिए अब क्या होगा इसका अगला मूव।

Last Updated- June 17, 2025 | 2:59 PM IST
Stock Market today

Bajaj Finance share: बजाज फाइनेंस के शेयर अब बोनस और स्टॉक स्प्लिट को मिलाकर एडजस्ट की गई नई कीमत पर ट्रेड हो रहे हैं। कंपनी ने 4:1 बोनस और 2:1 स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 16 जून 2025 तय की थी। इसके अनुसार सोमवार से शेयर नई कीमत पर बाजार में कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार को शेयर में करीब 2% की गिरावट देखी गई और यह ₹920 के आसपास ट्रेड कर रहा था। बाजार में कमजोरी के कारण यह गिरावट आई। शुक्रवार, 13 जून को बजाज फाइनेंस का शेयर ₹9,300 के स्तर पर था। लेकिन सोमवार, 16 जून को बोनस और स्प्लिट को ध्यान में रखते हुए शेयर की कीमत ₹955 पर आ गई।

बोनस और स्टॉक स्प्लिट का असर

कंपनी ने 4:1 बोनस जारी किया है, यानी हर एक शेयर पर निवेशकों को 4 और मुफ्त में दिए गए हैं। इसका मतलब अब हर शेयरधारक के पास पहले की तुलना में 5 गुना शेयर हो गए हैं, इसलिए कीमत 5 से भाग होकर घट गई। साथ ही कंपनी ने 2:1 का स्टॉक स्प्लिट किया है। यानी ₹2 फेस वैल्यू वाले एक शेयर को दो हिस्सों में बांट दिया गया है, जिससे हर नया शेयर ₹1 फेस वैल्यू का हो गया है। इसका असर भी कीमत में दिखाई दिया।

टेक्निकल चार्ट क्या कहता है?

बोनस और स्प्लिट के बाद भी टेक्निकल चार्ट्स पर बजाज फाइनेंस का शेयर मजबूत दिख रहा है। हालांकि, यह ओवरबॉट यानी ज़्यादा खरीदा हुआ दिख रहा है, जिससे थोड़ी बहुत गिरावट संभव है।

क्या है शेयर का अगला रुझान?

करंट प्राइस: ₹920

ऊपर जाने की संभावना: 10.5%

सपोर्ट लेवल: ₹915, ₹900 और ₹878

रेज़िस्टेंस लेवल: ₹955 और ₹999

अगर शेयर ₹900 से ऊपर बना रहता है, तो इसका रुझान सकारात्मक बना रहेगा। ₹915 पहला सपोर्ट है और इसके नीचे ₹878 पर मजबूत सहारा है। अगर शेयर ₹875 से नीचे चला जाता है, तो यह तेजी का सेटअप खराब हो सकता है। ऊपर की तरफ ₹955 पर रुकावट है, जिसे पार करने के बाद यह ₹999 और फिर ₹1,017 तक जा सकता है। बजाज फाइनेंस का शेयर लंबी अवधि में अभी भी मजबूत दिखता है, लेकिन शॉर्ट टर्म में थोड़ी सावधानी जरूरी है। अगर यह ₹955 से ऊपर निकलता है, तो नई तेजी की उम्मीद की जा सकती है। CLICK HERE FOR THE CHART

Advertisement
First Published - June 17, 2025 | 2:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement