facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

SEBI के पूर्णकालिक सदस्य के लिए मांगे आवेदन

Advertisement

सेबी के चार पूर्णकालिक सदस्यों में से एक अश्वनी भाटिया का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है।

Last Updated- April 30, 2025 | 11:09 PM IST
SEBI

वित्त मंत्रालय ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के लिए नए पूर्णकालिक सदस्य (डब्ल्यूटीएम) की खोज शुरू कर दी है। सेबी के चार पूर्णकालिक सदस्यों में से एक अश्वनी भाटिया का कार्यकाल 31 मई को खत्म हो रहा है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 28 मई है।

नियुक्ति आदेश के अनुसार नया पूर्णकालिक सदस्य पांच साल तक सेवा दे सकता है। लेकिन 65 वर्ष की आयु पर उसे सेवानिवृत्त होना होगा। दोबारा नियुक्ति संभव है। इस पद के लिए केंद्र सरकार में अतिरिक्त सचिव के बराबर वेतन या कार और आवास सुविधाओं को छोड़कर प्रति माह 5 लाख रुपये के संचयी वेतन की पेशकश की गई है।

योग्य उम्मीदवारों में ईमानदारी, अच्छी प्रतिष्ठा और प्रतिभूति बाजार के मसलों से निपटने की क्षमता होनी चाहिए। साथ ही कानून, वित्त, अर्थशास्त्र, लेखा या प्रशासन में विशेष ज्ञान या अनुभव होना चाहिए। न्यूनतम 20 वर्ष का अनुभव जरूरी है। परिपत्र में जोर दिया गया है कि पूर्णकालिक सदस्य को ऐसे वित्तीय या अन्य हितों से मुक्त होना चाहिए, जो उनके कर्तव्यों से टकराते हों।

फिलहाल सेबी में चार पूर्णकालिक सदस्य हैं। दो का कार्यकाल साल 2025 में पूरा हो रहा है। इनमें भाटिया भी शामिल हैं। जून 2022 में सेबी में शामिल हुए भाटिया कॉर्पोरेशन वित्ती जांच विभाग, कॉर्पोरेशन वित्त विभाग तथा ऋण एवं हाइब्रिड प्रतिभूति विभाग का काम देखते हैं।

इससे पहले उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंध निदेशक और एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी के रूप में कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान भाटिया ने एसएमई, फंड डायवर्जन और कॉर्पोरेट धोखाधड़ी से संबंधित महत्त्वपूर्ण आदेश जारी किए। एक अन्य पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण का कार्यकाल सितंबर 2025 में समाप्त होना है।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement