facebookmetapixel
Advertisement
“पश्चिम बंगाल में कमल खिला”: पीएम मोदी ने TMC के गढ़ में BJP की जीत की सराहना कीवामपंथ का आखिरी किला भी ढहा, केरल में हारी लेफ्ट सरकार; अब भारत के किसी राज्य में नहीं बची ‘लाल सत्ता’Axis MF ने उतारा निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स फंड, ₹100 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?8th Pay Commission का बड़ा अपडेट: मेमोरेंडम जमा करने की तारीख बढ़ी, क्या ₹69,000 हो जाएगी बेसिक सैलरी?Kerala Assembly Election Results 2026: UDF की बढ़त बरकरार, वाम का आखिरी किला भी ध्वस्तHDFC Defence Fund में SIP और STP पर ₹25,000 की लिमिट, निवेशकों के लिए क्या मायने?बंगाल में BJP की ‘सुनामी’: 190+ सीटों के साथ कैसे ढहा ममता बनर्जी का ‘अजेय’ किला, 5 प्वाइंट्स में समझिएPuducherry election results 2026: रुझानों में रांगास्वामी की सरकार को बढ़त, सत्ता वापसी की राह साफतमिलनाडु में विजय की ‘विक्ट्री’: 2 साल पुरानी पार्टी और 100+ सीटें, कैसे ‘थलपति’ ने पलटा पूरा गेम?West Bengal elections: BJP की जीत से बाजार में आएगी तेजी? एक्सपर्ट्स ने बताया बड़ा संकेत

AMFI ने EOP के लिए 1 करोड़ रुपये की नेटवर्थ सीमा तय की

Advertisement

सितंबर से प्रभावी होने वाले नए नियम ने पंजीकरण दिसंबर से अनिवार्य बना दिया है।

Last Updated- September 01, 2023 | 9:53 PM IST
Mutual funds industry adds 8.1 mn new investor accounts in Apr-May FY25, Mutual Fund उद्योग ने अप्रैल-मई में 81 लाख नए निवेशक खाते जोड़े

भारत में म्युचुअल फंडों के संगठन (AMFI) ने एक्जीक्यूशन ओनली प्लेटफॉर्म (EOP) के तौर पर पंजीकरण चाहने वाले म्युचुअल फंड (एमएफ) वितरण प्लेटफॉर्मों के लिए 1 करोड़ रुपये की नेटवर्थ सीमा तय की है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डायरेक्ट एमएफ योजनाओं के वितरण में ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों को ईओपी बनने के लिए या तो एक्सचेंजों (EOP कैटेगरी-2) या ईओपी कैटेगरी-1 के तौर पर एम्फी के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य बनाया है।

ऐसे प्लेटफॉर्मों के लिए जिम्मेदारी और अनुपालन शर्तें निर्धारित करने के अलावा, बाजार नियामक ने उन्हें ट्रांजेक्शन शुल्क वसूलने की अनुमति देकर मुद्रीकरण के लिए भी दरवाजे खोल दिए हैं। हालांकि एम्फी के दिशा-निर्देश में उस अ​धिकतम शुल्क का जिक्र नहीं किया गया है जो वसूली जा सकती हो।

सितंबर से प्रभावी होने वाले नए नियम ने पंजीकरण दिसंबर से अनिवार्य बना दिया है। एम्फी के साथ ईओपी के तौर पर पंजीकृत होने के बाद प्लेटफॉर्म को अपनी डायरेक्ट योजनाएं ऑनलाइन बेचने के लिए फंड हाउसों के साथ समझौता करना होगा।

नेटवर्थ की आवश्यकता के अलावा, वितरण प्लेटफॉर्म को सेबी द्वारा निर्धारित शर्ते भी पूरी करनी होंगी, जिनमें कहा गया है कि संबद्ध इकाई कम से कम दो पात्र और अनुभवी प्रबंधकों तथा एक अनुपालन अ​धिकारी के साथ कॉरपोरेट निकाय होनी चाहिए।

दिशा-निर्देशों के माध्यम से एम्फी ने प्लेटफॉर्मों के लिए सख्त आचार संहिता और साइबर सुरक्षा ढांचे निर्धारित किए हैं। गुरुवार को नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने घोषणा की कि एक्जीक्यूशन ओनली प्लेटफॉर्म (ईओपी) कैटेगरी-2 के तौर पर पंजीकरण चाहने वाले म्युचुअल फंड वितरण प्लेटफॉर्म स्टॉक एक्सचेंज से उसकी वेबसाइट के जरिये पंजीकरण हासिल कर सकते हैं।

एक्सचेंज ने एक सर्कुलर में कहा कि एक्सचेंज के मौजूदा सदस्यों के साथ साथ ईओपी सेगमेंट से नए सदस्य के तौर पर जुड़ने वाले कॉरपोरेट निकाय पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement