facebookmetapixel
Advertisement
कार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: दुनियाभर में तेजी का माहौल, भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त के संकेतलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरत

Adani Ports के शेयर नई ऊंचाई पर, 3 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा मार्केट कैप

Advertisement

वहीं सिटी ने काउंटर पर अपनी 'खरीद(BUY)' रेटिंग बरकरार रखी है और ओवरसीज़ ब्रोकरेज ने अदाणी पोर्ट्स पर अपना लक्ष्य मूल्य 1,564 रुपये से बढ़ाकर 1,758 रुपये प्रति शेयर कर दिया है

Last Updated- April 02, 2024 | 1:36 PM IST
Adani ports

बीते कारोबारी दिन यानी सोमवार को अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों में जोरदार तेजी देखी। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। कॉर्गो वॉल्यूम की बात करें तो ये भी मार्च में रिकॉर्ड पर रहा था।

भारत की सबसे बड़ी पोर्ट्स एंड लॉजिस्टिक्स कंपनी में सालाना आधार पर 24% की ग्रोथ देखने को मिली।

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी ने अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (अडानी पोर्ट्स) पर अपना रुख पॉजिटिव रखा है। सिटी अदाणी पोर्ट के स्टॉक में पिछले बंद से 28 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देख रही है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अदाणी समूह की कंपनी मार्च 2024 तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज करेगी।

‘हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का ज्यादा असर नहीं’

विदेशी ब्रोकरेज ने कहा कि अदाणी समूह की कंपनी हिंडनबर्ग की खराब रिपोर्ट के बाद मजबूत व्यावसायिक गति, मजबूत बाजार हिस्सेदारी के साथ मजबूत बनकर उभरी है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि मजबूत वॉल्यूम वृद्धि से साल-दर-साल (YoY) आधार पर कोर-पोर्ट एबिटा में लगभग 29 प्रतिशत की वृद्धि होनी चाहिए, जबकि समेकित एबिटा और कर पूर्व लाभ में क्रमशः 27 प्रतिशत और 24 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है।

ब्रोकरेज पॉजिटिव

वहीं सिटी ने काउंटर पर अपनी ‘खरीद(BUY)’ रेटिंग बरकरार रखी है और ओवरसीज़ ब्रोकरेज ने अदाणी पोर्ट्स पर अपना लक्ष्य मूल्य 1,564 रुपये से बढ़ाकर 1,758 रुपये प्रति शेयर कर दिया है, जो सोमवार को इसके पिछले बंद से 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना दर्शाता है। एक अन्य वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने 1,576 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ स्टॉक पर अपना ‘ओवरवेट’ रुख बरकरार रखा है।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 1:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement