facebookmetapixel
Advertisement
Bonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP7% से नीचे गिरेगी देश की विकास दर! RBI के घटे GDP अनुमान पर मुख्य आर्थिक सलाहकार ने भी जताई सहमतिचौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का सपना टूटा! डॉलर के आधार पर ब्रिटेन ने भारत को छोड़ा पीछे, छठे स्थान पर धकेलारबी की अच्छी फसल के बाद भी कृषि विकास दर में गिरावट, वित्त वर्ष 26 में GVA घटकर 3% रहने का अनुमानसरकार का E-20 के बाद अब E-25 का लक्ष्य, तरुण कपूर बोले: ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए यह जरूरीUP-बिहार में तेजी से घटी प्रजनन दर, बाल विवाह में कमी और बालिका शिक्षा से सुधरे हालात: NFHS 6

Adani Enterprises का 20 हजार करोड़ रुपये का FPO 27 जनवरी को खुलेगा

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 7:46 PM IST
Gautam Adani, Hindenburg saga- गौतम अदाणी की हिंडरबर्ग गाथा
BS

Adani Enterprises (AEL) ने बुधवार को 20,000 करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) के लिए शेयर बाजारों के समक्ष पेशकश पत्र दाखिल किया। AEL अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी के अगुवाई वाले समूह की प्रमुख कंपनी है।

पेशकश पत्र के मुताबिक, AEL का FPO 27 जनवरी को खुलेगा और 31 जनवरी को बंद होगा। FPO से मिले 20,000 करोड़ रुपये में से 10,869 करोड़ रुपये का इस्तेमाल हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं, मौजूदा हवाई अड्डों के विकास और नए एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए किया जाएगा। इसके अलावा 4,165 करोड़ रुपये से हवाई अड्डों, सड़क और सौर परियोजना क्षेत्र की अनुषंगी कंपनियों द्वारा लिए गए कर्ज को चुकाया जाएगा।

अदाणी (60) ने एक व्यापारी के रूप में शुरुआत की थी और आज उनका कारोबार बंदरगाह, कोयला खनन, हवाई अड्डा, डेटा केंद्रों और सीमेंट के साथ ही हरित ऊर्जा तक फैला है। AEL भारत का सबसे बड़ी सूचीबद्ध व्यापार इनक्यूबेटर है और चार प्रमुख उद्योग क्षेत्रों – ऊर्जा और उपयोगिता, परिवहन और लॉजिस्टिक, उपभोक्ता और प्राथमिक उद्योग में शामिल है।

कंपनी ने कहा, ‘हमने पिछले कुछ वर्षों में अदाणी समूह के लिए नए कारोबार की स्थापना में मदद की है। उन्हें बड़े और आत्मनिर्भर व्यावसायिक खंड की तरह विकसित किया और बाद में उन्हें स्वतंत्र रूप से सूचीबद्ध मंच के रूप में अलग किया।’

यह भी पढ़ें: 360 ONE ने मुंबई एंजल्स का किया अधिग्रहण

कंपनी के वर्तमान पोर्टफोलियो में एक हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र, डेटा केंद्र, हवाई अड्डे, सड़कें, खाद्य एफएमसीजी, डिजिटल, खनन, रक्षा और औद्योगिक विनिर्माण शामिल हैं। कंपनी नए अवसरों से फायदा उठा रही है, जिसमें हरित हाइड्रोजन, विमानन क्षेत्र और डेटा केंद्र शामिल हैं। कंपनी का कर्ज 30 सितंबर, 2022 तक 40,023.50 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 5:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement