facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

Mutual Funds: बाजार की गिरावट में बेंचमार्क से भी बेहतर रहे ऐक्टिव फंड

Advertisement

Mutual Funds: वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार 13 मार्च को समाप्त एक महीने की अवधि में ऐक्टिव मिडकैप फंड औसतन 2.5 फीसदी नीचे थे।

Last Updated- March 14, 2024 | 9:56 PM IST
Mutual funds

सक्रियता से प्रबंधित मिडकैप व स्मॉलकैप योजनाएं पिछले एक साल में बेंचमार्क सूचकांकों को मात देने के लिए जूझती रही हैं लेकिन बाजार में गिरावट के दौर में उन्होंने सूचकांकों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। कुछ योजनाओं को छोड़कर दोनों श्रेणियों में सभी ऐक्टिव फंडों ने अपने प्रमुख बेंचमार्क के मुकाबले गिरावट को रोकने में कामयाबी पाई है।

वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के अनुसार 13 मार्च को समाप्त एक महीने की अवधि में ऐक्टिव मिडकैप फंड औसतन 2.5 फीसदी नीचे थे। इस अवधि में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 3.9 फीसदी नीचे रहा। स्मॉलकैप के मामले में ऐक्टिव फंड निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 8.6 फीसदी की गिरावट के मुकाबले 6 फीसदी नीचे रहे।

विशेषज्ञों के मुताबिक ऐक्टिव फंड योजनाएं गुणवत्ता वाले कारकों पर ध्यान देती हैं जो पिछले 10 महीने की तेजी के दौरान (मार्च 2023 में शुरू हुई) उनके कमजोर प्रदर्शन का कारण था और यह गिरावट वाले दौर में उनके लिए लाभकारी साबित हुआ। ऐक्टिव स्मॉलकैप योजनाओं के बेहतर प्रदर्शन को लार्जकैप व मिडकैप सेगमेंट में कम गिरावट से मजबूती मिली, जहां उनका खासा निवेश है।

प्रमुख सूचकांकों में शेयरों के शामिल होने की वजह मोटे तौर पर उनमें हलचल होती है लेकिन ऐक्टिव फंड फंडामेंटल व गुणवत्ता से जुड़े कई कारकों के आधार पर शेयर खरीदते हैं। ज्यादातर ऐक्टिव स्मॉलकैप व मिडकैप फंडों ने लंबी अवधि के दौरान सूचकांकों के मुकाबले उम्दा प्रदर्शन किया है।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement