facebookmetapixel
Advertisement
महाराष्ट्र आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में राज्य की विकास दर 7.9% रहने की उम्मीद, प्रति व्यक्ति आय ₹3.47 लाखपश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी-मैक्रों की बातचीत, शांति बहाली के लिए समन्वय पर जोरनिवेश में बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी, 56% अब खुद ले रही फैसले; लेकिन फाइनैंशियल प्लानिंग में बड़ा गैपKotak इक्विटीज की चेतावनी: ईरान संघर्ष लंबा चला तो भारतीय कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा असरThe Wealth Company MF ने उतारा नया स्मॉल कैप फंड, ₹2,000 की SIP से निवेश शुरूईरान युद्ध से इजराइल की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव, 6​ दिन में 3 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान: रिपोर्ट360 ONE MF ने बाजार में उतारा नया SIF, ग्रोथ और इनकम पर फोकस; किसे लगाना चाहिए पैसाबाजार में गिरावट पर खरीदारी या करें इंतजार? किन सेक्टर्स से रखें दूरी; मार्केट एक्सपर्ट ने बताई स्ट्रेटेजीफरवरी में ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल, टू-व्हीलर्स से ट्रैक्टर तक सभी सेगमेंट में तेज बढ़तक्या है फोर्स मेज्योर, और जंग के वक्त एनर्जी कंपनियों के लिए यह क्यों जरूरी हो गया

‘Stree 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन जारी, दो दिन में पार किया ₹100 करोड़ का आंकड़ा

Advertisement

प्रोड्यूसर दिनेश विजन के बैनर मैडॉक फिल्म्स ने एक पोस्टर साझा किया, जिसमें बताया गया कि फिल्म ने दो दिनों में 118 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Last Updated- August 17, 2024 | 2:45 PM IST

Stree 2 net collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत “स्त्री 2” (Stree 2) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के मेकर ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अमर कौशिक के निर्देशन वाली 2018 की हिट “स्त्री” का अगला पार्ट 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुआ। इसने अपने शुरुआती दिन में 76.5 करोड़ रुपये की कमाई की।

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में प्रोड्यूसर दिनेश विजन के बैनर मैडॉक फिल्म्स ने एक पोस्टर साझा किया, जिसमें बताया गया कि फिल्म ने दो दिनों में 118 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में फिल्म का अब तक का नेट कलेक्शन 100.1 करोड़ रुपये है।

बैनर मैडॉक फिल्म्स ने कहा, “अनस्टॉपेबल एंटरटेनर! ‘स्त्री 2’ दूसरे दिन 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई। दर्शकों स्त्री2 को ऐतिहासिक बनाने के लिए धन्यवाद।”

पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना की सह-कलाकार “स्त्री” 2018 की सबसे कमिर्शियल रूप से सफल और समीक्षकों द्वारा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक थी।

दूसरे पार्ट में फिल्म के मुख्य किरदार एक भूत के रूप में एक नए आतंक से लड़ते हैं, जिसके पास केवल एक सिर होता है और उसे सरकटा कहा जाता है। बता दें कि “स्त्री” फ्रैंचाइज़ विजान की हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है जिसमें “भेड़िया” और “मुंज्या” जैसे शीर्षक भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - August 17, 2024 | 2:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement