facebookmetapixel
Advertisement
इस युद्ध को 10 के पैमाने पर आंका जाए, तो अमेरिका की स्थिति 15 के बराबर: डॉनल्ड ट्रंपStocks to Watch: Gujarat Gas से लेकर GE Shipping और Bharat Forge तक, गुरुवार को इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजरStock Market Today: चार दिन की गिरावट के बाद निवेशकों को राहत? ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतबाजार में भारी बिकवाली! मेटल-रियल्टी धड़ाम, लेकिन ये 2 शेयर दे सकते हैं कमाई का मौका, चेक करें TGT, SLकॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!

Pathaan Box Office Collection: तीन दिन में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की

Advertisement
Last Updated- January 28, 2023 | 6:19 PM IST
Bollywood stands to compete with South Cinema, know the box office collection of the year 2023
PTI

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कुल 313 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म का कमाई के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। यश राज फिल्म्स (YRF) के मुताबिक, शाहरुख और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ने अपनी रिलीज़ के तीसरे दिन हिंदी वर्जन से कुल 38 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि डब संस्करणों से 1.25 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।

‘पठान’ को 25 जनवरी को तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया गया था। YRF ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘भारत में कुल कमाई 39.25 करोड़ रुपये (सकल 47 करोड़ रुपये)। इस बीच, विदेश में भी 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। तीसरे दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये की कमाई हुई।’

‘पठान’ ने पहले ही दिन दुनियाभर में 106 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन इसने 113 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन के बाद फिल्म भारत में बॉक्स ऑफिस पर 201 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है, जबकि विदेश में इसने 112 करोड़ रुपये कमाए हैं।

यह भी पढ़ें: Pathan : बॉक्स आफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी, दुनियाभर में अबतक इतने करोड़ की करी कमाई

YRF के सीईओ अक्षय विधानी ने एक बयान में कहा, ‘पठान’ को दुनिया भर के भारतीयों का आशीर्वाद मिला है और इस फिल्म के साथ जो हो रहा है, वह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है।’ फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं।

Advertisement
First Published - January 28, 2023 | 6:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement