मनोरंजन

Amitabh Bachchan Health News: कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए ‘Big B’

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया ऐप ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा, “आपका हमेशा आभार।”

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- March 15, 2024 | 3:55 PM IST

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को आज मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया । 81 वर्षीय अभिनेता को शुक्रवार, 15 मार्च की सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया। कथित तौर पर एक्टर के पैर की एंजियोप्लास्टी की गई।

हालांकि, बीग बी की सर्जरी को लेकर न तो अस्पताल और न ही बच्चन परिवार ने अभी तक कोई बयान जारी किया है।

लेकिन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया ऐप ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा, “आपका हमेशा आभार।”

बच्चन के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस और फॉलोअर्स उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बी को सुबह 6 बजे करीब भारी सिक्योरिटी के बीच अस्पताल में एडमिट किया गया।

इस साल की शुरुआत में अमिताभ बच्चन की कलाई की सर्जरी हुई थी। 2020 में कोविड-19 के कारण वह लगभग एक महीने तक अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। 2022 में, वह फिर से कोविड से संक्रमित हो गए।

शूटिंग के दौरान आई थी पैर में चोट

2022 में कौन बनेगा करोड़पति 14 (KBC 14) की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के पैर की नस एक मेटल के टुकड़े से कट गई थी, जिसके बाद उनके पैर से काफी खून बहा था। गंभीर चोट के कारण उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था।

First Published : March 15, 2024 | 3:21 PM IST