facebookmetapixel
Advertisement
Fractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: दुनियाभर में तेजी का माहौल, भारतीय शेयर बाजार में भी बढ़त के संकेतलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभव

NTA ने किया UGC NET 2024 समेत तीन बड़ी परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान, NEET UG 2024 री-एग्जाम का रिजल्ट भी इस दिन

Advertisement

जून महीने में होने वाली वे परीक्षाएं जो रद्द या स्थगित कर दी गईं थीं, उनमें UGC-NET 2024, CSIR UGC NET और NCET की परीक्षा शामिल है।

Last Updated- June 29, 2024 | 8:14 AM IST
NTA NEET Result

NTA: भारत की राष्ट्रीय स्तर की तीन अहम परीक्षाओं के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नई तारीख का ऐलान शुक्रवार की देर रात कर दिया। जून महीने में होने वाली वे परीक्षाएं जो रद्द कर दी गईं थीं या स्थगित कर दी गईं थीं, उनमें UGC-NET 2024, CSIR UGC NET और NCET की परीक्षा शामिल है। अब इनके लिए फिर से एग्जाम होगा। बता दें कि ITEP में प्रवेश के लिए नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) की परीक्षा कराई जाती है।

इसी बीच देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET UG 2024 में जिन छात्रों को ग्रेस मार्क्स मिला था और 23 जून को फिर से एग्जाम हुआ था, उन छात्रों का रिजल्ट भी आने वाला है। आइये एक-एक कर जानते हैं सभी एग्जाम और नीट-यूजी एग्जाम के रिजल्ट की तारीख

कब होगा UGC NET 2024 का एग्जाम

18 जून को आयोजित और 19 जून को रद्द हो गए UGC NET 2024 का फिर से एग्जाम होगा। यूजीसी नेट परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान 18 जून को आयोजित परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच की गई। UGC NET 2024 एग्जाम अब नए सिरे से 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित कराया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय को सूचना मिली थी कि परीक्षा की शुचिता से समझौता किया गया है जिसके बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई थी। हाल में मोदी सरकार में दोबारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पद संभालने वाले धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि प्रश्नपत्र (question paper) डार्कनेट पर लीक हुआ और टेलीग्राम ऐप पर सार्वजनिक हो गया था।

बता दें कि यूजीसी नेट की जिस परीक्षा को रद्द किया गया उसका 317 शहरों में 9 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI की जांच में यह पता चला कि यूजीसी नेट का पेपर परीक्षा से ठीक दो दिन पहले यानी पेपर 16 जून को डार्कनेट और अन्य एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया चैनलों पर लीक हो गया था और 5 लाख रुपये से ज्यादा में बेचा गया था।

CSIT UGC NET 2024 की क्या है एग्जाम डेट

सीएसआईआर यूजीसी-नेट (CSIT UGC NET) को एहतियात के तौर पर स्थगित कर दिया गया था। CSIT UGC NET June 2024 की ये परीक्षा अब 25 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक आयोजित होंगी।

NCET ITEP 2024 की एग्जाम डेट क्या है?

IIT, NIT, REE और सरकारी कॉलेज के साथ ही चुनिंदा केंद्रीय एवं राज्य विश्वविद्यालयों या संस्थानों में चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (Integrated Teacher Education Programme/ITEP) में प्रवेश के लिए नेशनल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (NCET) अब 10 जुलाई को होगा। ये परीक्षा इससे पहले 12 जून को होनी थी लेकिन इसे निर्धारित समय से कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था।

NEET UG 2024 re-exam का रिजल्ट किस तारीख को

ग्रेजुएशन में प्रवेश के लिए भारत सरकार की तरफ से आयोजित मेडिकल क्षेत्र की सबसे बड़ी परीक्षा में ग्रेस मार्क्स मिलने की वजह से 23 जून को 1,563 कैंडिडेट्स के लिए फिर से परीक्षा आयोजित कराई गई थी।

परीक्षा में ग्रेस मार्क्स पाए छात्रों को फिर से परीक्षा देने का विकल्प चुनने या ग्रेस मार्क्स को छोड़कर मूल अंकों को बनाए रखने का विकल्प मिला। 1,563 कैंडिडेट्स में से केवल 813 ने फिर से परीक्षा दी। बाकी बचे 48% उम्मीदवारों ने ग्रेस मार्क्स को छोड़कर, अपने मूल अंकों को चुना।

अब इन 813 छात्रों के रिजल्ट्स जारी होने हैं। माना जा रहा है कि एग्जाम आयोजित कराने वाली संस्था NTA अब NEET UG 2024 री-एग्जाम का रिजल्ट लाने में देरी नहीं करेगी। 30 जून को परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 29, 2024 | 7:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement