facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

In Parliament: कहीं आपका बच्चा फर्जी यूनिवर्सिटी में तो नहीं पढ़ रहा? यहां चेक करें..

Advertisement

फर्जी विश्वविद्यालयों की लिस्ट UGC की वेबसाइट https://www.ugc.gov.in/universitydetails/Fakeuniversity पर उपलब्ध है। वर्तमान में, 21 संस्थान इस सूची में शामिल हैं।

Last Updated- December 17, 2024 | 8:58 PM IST
UGC

सोमवार को संसद में सांसद सुधीर गुप्ता और सांसद धैर्यशील संभाजीराव माने के सवाल पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने चौकाने वाला खुलासा किया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में 21 ऐसे संस्थान है, जिन्हें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपनी फर्जी यूनिवर्सिटीज़ की लिस्ट में डाला है। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने संसद सदस्यों से आग्रह किया कि वे देशभर में चल रहे 21 फर्जी विश्वविद्यालयों के बारे में जागरूकता फैलाने और छात्रों को संस्थानों में प्रवेश लेने के प्रति आगाह करने के मकसद से इनकी सूची सोशल मीडिया मंचों पर प्रकाशित-प्रसारित करें।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से इन संस्थानों को बंद करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मजूमदार ने कहा कि मैं संसद सदस्यों से, जो सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं और छात्रों के बीच लोकप्रिय हैं, अपने सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची को प्रचारित करने की अपील करता हूं। इस तरह के प्रयासों से छात्रों को इस तरह के फर्जी दावों का शिकार होने से रोका जा सकेगा। फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की वेबसाइट https://www.ugc.gov.in/universitydetails/Fakeuniversity पर उपलब्ध है। वर्तमान में, 21 संस्थान इस सूची में शामिल हैं। कानून और व्यवस्था बनाए रखना संबंधित राज्य सरकारों का विषय है। तदनुसार, केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से अनुरोध किया है कि वे इन संस्थानों को बंद करने के लिए कानूनी कार्रवाई करें और खुद को “विश्वविद्यालय” के रूप में गलत तरीके से पेश करके, डिग्री प्रदान करके और अपने नाम के साथ “विश्वविद्यालय” शब्द का उपयोग करके छात्रों को धोखा देने और ठगने में शामिल लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।

Also read : In Parliament: कोचिंग सेंटर के झूठे वादे, 45 नोटिस, 60 लाख जुर्माना, 1 करोड़ 15 लाख की वसूली

केंद्र नहीं, राज्य सरकारें ही कर सकती हैं कार्रवाई

केंद्र सरकार के मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार इन पर कार्रवाई नहीं कर सकती, क्योंकि शिक्षा राज्य का विषय है। राज्यों को ही कार्रवाई करनी होगी। अगर हम सीधी कार्रवाई करेंगे तो संघवाद पर सवाल उठेंगे। केंद्रीय मंत्री ने संसद में जानकारी दी कि 2014 से 2024 के बीच 12 फर्जी विश्वविद्यालय बंद किए गए। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों से यह भी अनुरोध किया कि यदि उनके राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में अन्य फर्जी विश्वविद्यालय चल रहे हैं, जो फर्जी विश्वविद्यालयों की यूजीसी सूची में शामिल नहीं हैं, तो केंद्र सरकार/यूजीसी को सूचित करें।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि आम जनता, छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों को सावधान करने के लिए सोशल मीडिया और यूजीसी वेबसाइट के माध्यम से सामान्य जागरूकता के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी करने के अलावा, यूजीसी/सरकार द्वारा ऐसे फर्जी विश्वविद्यालयों के खिलाफ कई कदम भी उठाए हैं। ऐसे कई स्वयंभू संस्थानों/विश्वविद्यालयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। अवैध डिग्री प्रदान करने वाले अनधिकृत संस्थानों को कारण बताओ नोटिस/चेतावनी नोटिस भी जारी किए गए हैं।

Advertisement
First Published - December 16, 2024 | 4:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement