facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

क्या आपका या आपके परिचित का बच्चा US में पढ़ रहा है? तो जानें Trump सरकार का नया नियम 

Advertisement

US में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को सख्त हिदायत दी गई है। एक जरा-सी गलती, और ना केवल उनका वीजा रद्द होगा, वे भविष्य में US भी नही जा सकेगें।  

Last Updated- May 27, 2025 | 7:40 PM IST
Donald Trump

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों, खासकर भारतीय छात्रों के लिए अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को एक सख्त चेतावनी जारी की है। इसमें छात्रों से अपील की गई है कि वे अपने F-1 स्टूडेंट वीज़ा की शर्तों का पूरी तरह पालन करें, अन्यथा उन्हें गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ सकता है, जैसे वीज़ा रद्द होना और भविष्य में अमेरिका का वीज़ा मिलने से इनकार।

अमेरिकी दूतावास ने कहा, “हमेशा अपने वीज़ा की शर्तों का पालन करें और स्टूडेंट स्टेटस बनाए रखें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।”

2023 के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में पढ़ने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों में भारतीय छात्र दूसरे स्थान पर हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, अमेरिका में लगभग 2.68 लाख भारतीय छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से बड़ी संख्या में छात्र ग्रेजुएशन के बाद Optional Practical Training (OPT) और STEM OPT के जरिए वर्क परमिट पाने की कोशिश करते हैं, जिससे उन्हें H-1B वीज़ा और भविष्य में ग्रीन कार्ड मिल सके। 

ALSO READ: Short term stocks: 3-4 हफ्तों में ही 19% तक रिटर्न देने को तैयार ये 3 धाकड़ स्टॉक्स! ब्रोकरेज बताए TGT, SL

ICE की चेतावनी

हाल ही में US Immigration and Customs Enforcement (ICE) ने OPT पर काम कर रहे छात्रों को चेतावनी दी कि अगर वे 90 दिनों के भीतर अपनी नौकरी की जानकारी नहीं देते हैं तो उनकी वैध स्थिति SEVIS में समाप्त कर दी जाएगी।

ट्रंप प्रशासन के समय शुरू हुए सख्त प्रवासन नियमों के चलते कई विश्वविद्यालयों ने छात्रों को अमेरिका से बाहर यात्रा न करने की सलाह दी है, क्योंकि इससे उनके वीज़ा रद्द होने का खतरा बढ़ जाता है।

वीज़ा उल्लंघन के गंभीर परिणाम

अगर कोई छात्र:

  • पढ़ाई छोड़ देता है,
  • बिना जानकारी दिए कोर्स से बाहर होता है,
  • नियमित क्लास अटेंड नहीं करता है,
  • या बिना अनुमति काम करता है,  तो SEVIS सिस्टम में उसकी जानकारी “टर्मिनेट” के रूप में अपडेट हो जाती है, जिससे उसका वीज़ा रद्द किया जा सकता है और OPT या H-1B वीज़ा पर भी असर पड़ सकता है।

वीज़ा शर्तों का किया उल्लंघन, तो होगा लाखों का नुकसान

वीज़ा शर्तों के उल्लंघन से छात्रों को वित्तीय नुकसान भी उठाना पड़ सकता है:

  • एडवांस में दी गई ट्यूशन फीस की हानि
  • इंटर्नशिप या ऑन-कैंपस नौकरी का रद्द होना
  • अन्य विश्वविद्यालयों में पुनः प्रवेश की असंभवता
  • भविष्य में वीज़ा, नौकरी या परिवार को अमेरिका लाने की योजनाओं पर असर

F-1 वीज़ा धारकों के लिए आवश्यकताएं:

  • हर सेमेस्टर में फुल कोर्स लोड लेना
  • नियमित रूप से क्लास अटेंड करना
  • कोर्स या स्टेटस में बदलाव की सूचना विश्वविद्यालय और यूएस इमिग्रेशन को देना
  • बिना अनुमति काम न करना

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Trump की चेतावनी: अमेरिका में नहीं बने iPhone तो Apple को देना होगा 25% टैरिफ

Visa ban alert! डंकी रूट से US भेजने वाले एजेंटों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर होगा सख्त एक्शन

क्या आपका बेटा-दामाद या जानने वाला US में रहता है, Trump Admin भेज देगा सबको जेल, यदि नहीं किया ये काम

 

 

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement