facebookmetapixel
विदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नल

एयर इंडिया फ्लाइंग स्कूल के लिए खरीदेगी 34 प्रशिक्षक विमान

एफटीओ अमरावती के बेलोरा हवाई अड्डे पर है और हर साल 180 कमर्शियल पायलट तैयार करेगा।'

Last Updated- December 19, 2024 | 10:42 PM IST
Ahmedabad plane crash puts focus on repeated DGCA warnings to Air India

विमानन कंपनी एयर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि वह अपने फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (एफटीओ) में कैडट पायलटों को प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए उसने 34 प्रशिक्षक विमानों का ऑर्डर दिया है। एफटीओ अगले साल की दूसरी छमाही तक तैयार हो जाएगा। इस ऑर्डर में अमेरिका की पाइपर एयरक्राफ्ट से 31 सिंगल इंजन विमान और ऑस्ट्रिया की डायमंड एयरक्राफ्ट से 3 ट्विन इंजन विमान शामिल हैं।

विमानन कंपनी ने बयान जारी कर कहा, ‘अगले साल से डिलिवरी के लिए निर्धारित ये प्रशिक्षक विमान ग्लास कॉकपिट, जी1000 एवियोनिक्स सिस्टम और जेट ए1 इंजन से लैस हैं जो नए पायलटों को उन्नत प्रशिक्षण सुनिश्चित करेंगे। एफटीओ अमरावती के बेलोरा हवाई अड्डे पर है और हर साल 180 कमर्शियल पायलट तैयार करेगा।’
प्रशिक्षक विमान हल्के और आसान होते हैं, जो उड़ान निर्देश के हिसाब से बनाए जाते हैं। नए पायलट इनसे विमान को नियंत्रित करना सीखते हैं। इसके विपरीत, वाणिज्यिक विमान भारी होते हैं और इन्हें यात्री या कार्गो के हिसाब से तैयार किया जाता है।

एयर इंडिया की एविएशन एकेडमी के निदेशक सुनील भास्करन ने कहा, ‘नया एफटीओ हमारे प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे के लिए रणनीतिक कदम है। यह एयर इंडिया और भारतीय विमानन उद्योग दोनों के लिए योग्य पायलट तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता दर्शाता है। ‘

एफटीओ स्थल के पास विमानन कंपनी 10 एकड़ से अधिक का प्रशिक्षण संस्थान बना रही है। इसमें एक छात्रावास, डिजिटल संचालन केंद्र और खुद की रखरखाव सुविधा होगी।

First Published - December 19, 2024 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट