facebookmetapixel
दुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टर

दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के घर आई नन्ही परी, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

अर्जुन कपूर ने कहा, ‘‘लक्ष्मी आयी है। रानी आयी है।’’ अनन्या पांडे ने कहा, ‘‘बेबी गर्ल। बधाई।’’

Last Updated- September 08, 2024 | 6:26 PM IST
Deepika Padukone, little angel came to Ranveer Singh's house, many Bollywood celebs including Shraddha Kapoor, Alia Bhatt congratulated दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह के घर आई नन्ही परी, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

बॉलीवुड के मशहूर दंपति दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रविवार को एक बेटी के माता-पिता बन गए। ‘‘राम-लीला’’, ‘‘बाजीराव मस्तानी’’ और ‘‘83’’ जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय कर चुके इस दंपति ने अपने पहले बच्चे के आगमन का समाचार अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया।

दीपिका को एक दिन पहले ही मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट में यह खबर साझा की। इसमें कहा गया है, ‘‘स्वागत है बेबी गर्ल। आठ सितंबर 2024।’’

आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर और अनन्या पांडे समेत फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर को बधाई दी। भट्ट ने दंपति के पोस्ट के ‘कमेंट सेक्शन’ में प्यार और जश्न दर्शाने वाले कई इमोजी साझा किए। अर्जुन कपूर ने कहा, ‘‘लक्ष्मी आयी है। रानी आयी है।’’ अनन्या पांडे ने कहा, ‘‘बेबी गर्ल। बधाई।’’

श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, शारवरी, सोनाक्षी सिन्हा और संजय कपूर ने भी दीपिका और रणवीर को बधाई दी है।

Also read: Vande Bharat स्लीपर ट्रेनों के लिए खास स्टेनलेस स्टील सप्लाई कर रही यह कंपनी, 3 साल में शेयरों ने दिया 100, 200 नहीं… बल्कि 345% का रिटर्न

दीपिका (38) और रणवीर (39) ने शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। दोनों ने इटली के लेक कोमो में 2018 में शादी की थी जिसमें करीबी लोग शामिल हुए थे। उन्होंने दीपिका के गर्भवती होने के बारे में फरवरी में घोषणा की थी। दीपिका और रणवीर अब रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली ‘‘सिंघम अगेन’’ में विशेष भूमिका में दिखायी देंगे। यह फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज होगी।

First Published - September 8, 2024 | 6:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट