facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

लोढ़ा मामले में बिड़ला की याचिका हुई खारिज

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:28 PM IST

बिड़ला परिवार की ओर से दायर उन चार याचिकाओं को उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को खारिज कर दिया, जिसमें प्रियंवदा बिड़ला की 1999 की कथित वसीयत के संबंध में आर.एस. लोढा के अधिकार को चुनौती दी गई थी।


गौरतलब है कि प्रियंवदा ने 5000 करोड़ रुपये मूल्य की अपनी संपत्ति चार्टर्ड एकाउंटेंट राजेंद्र सिंह लोढा के नाम कर दी थी।न्यायमूर्ति एस.बी. सिन्हा के अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिका खारिज करने के अलावा, बिड़ला परिवार के तीनों सदस्यों पर 2.5-2.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया, जिसे वेस्ट बंगाल लीगल एड अथॉरिटी में जमा कराना होगा।


गौरतलब है कि यह आपत्ति कृष्ण कुमार बिड़ला, बसंत कुमार बिड़ला और यशोवर्धन बिड़ला की ओर से किया गया था। हालांकि अदालत ने गंगा प्रसाद बिड़ला को ही कैविएटर की मंजूरी दी।


दिसंबर 2006 में कोलकाता उच्च न्यायालय ने बिड़ला परिवार के तीनों सदस्यों की ओर से कैविएट के तहत दायर याचिका को नामंजूर कर दिया था और गंगा प्रसाद बिड़ला के कैविएट को ही मंजूरी दी थी।


हालांकि सोमवार को उच्चतम न्यायालय ने चारों याचिका खारिज करने के बाद कहा कि प्रियंवदा बिड़ला की वसीयत के इस मामले की सुनवाई अब पश्चिम बंगाल उच्च न्यायालय में की जा सकेगी।

Advertisement
First Published - April 1, 2008 | 1:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement