facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

तेलंगाना में बन रहा विश्व का पहला ‘थ्री-डी प्रिंटेड’ मंदिर

Advertisement
Last Updated- June 01, 2023 | 5:59 PM IST
World's first 3D printed temple to come up in Telangana

विश्व का पहला ‘थ्री-डी प्रिंटेड’ हिंदू मंदिर तेलंगाना में बनाया जा रहा है। शहर की रियल एस्टेट कंपनी अप्सुजा इंफ्राटेक, सिद्दिपेट के बुरुगुपल्ली में 3,800 वर्ग फुट क्षेत्र में इसका निर्माण कर रही है। अप्सुजा इंफ्राटेक इस परियोजना के लिए ‘थ्री-डी प्रिंटेड’ निर्माण कंपनी सिम्पलीफोर्ज क्रिएशंस की मदद ले रही है और चारविथा मीडोज परियोजना क्षेत्र में इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

अप्सुजा इंफ्राटेक के प्रबंध निदेशक (MD) हरि कृष्णा जीदीपल्ली ने बताया, ‘ढांचे के अंदर तीन गर्भगृह मोदक के प्रतीक हैं, जो भगवान गणेश को प्रिय माना जाता है। एक शिवालय है और, कमल की आकृति का एक कक्ष देवी पार्वती के लिए है।’

मार्च में सिम्पलीफोर्ज क्रिएशंस ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), हैदराबाद के साथ मिलकर दो घंटे से भी कम समय में भारत का प्रथम ‘प्रोटोटाइप’ पुल निर्मित किया था।

सिम्पलीफोर्ज क्रिएशंस के मुख्य कार्यााधिकारी (CEO) ध्रुव गांधी ने बताया, ‘इसे भी चारविथा मीडोज, सिद्दिपेट में अंतिम रूप दिया गया था। अवधारणा और डिजाइन प्रोफेसर केवीएल सुब्रमण्यम और आईआईटी हैदराबाद के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के उनके अनुसंधान समूह ने तैयार की। भार उठाने की क्षमता की जांच करने के बाद इसका उपयोग अब मंदिर के चारों ओर स्थित बगीचे में पैदल यात्रियों के पुल के लिए किया जा रहा है।’

परियोजना स्थल पर अभी कमल की आकृति के मंदिर को निर्मित करने का कार्य किया जा रहा है। जीदीपल्ली ने बताया, ‘शिवालय और मोदक का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के साथ, दूसरे चरण में कमल का ढांचा और गोपुरम का निर्माण कार्य जारी है।’

गांधी ने कहा, ‘हम पहले ही साबित कर चुके हैं कि गणेश मंदिर को आकार देना पारंपरिक तकनीक से लगभग असंभव था लेकिन इसे थ्री-डी प्रौद्योगिकी के जरिये आसानी से किया जा सका। अब, कमलनुमा ढांचे का निर्माण एक बार फिर निर्माण उद्योग में थ्री-डी प्रिंटिंग के उपयोग से विश्व को अवगत कराएगा।’

Advertisement
First Published - June 1, 2023 | 5:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement