facebookmetapixel
Advertisement
कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध‘महासागरों में भारत का दबदबा बढ़ेगा’, शक्ति केंद्र बनते समुद्र व बदलती भू-राजनीति पर राजनाथ सिंह का बयानT20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत से होटल और रेस्तरां की चांदी, रेवेन्यू होगा दोगुनाWomens Day 2026: तरक्की के दावों के बीच प्रबंधन में घटी महिलाओं की हिस्सेदारी, लक्ष्य अब भी दूररायसीना डायलॉग में बोले ईरान के उप विदेश मंत्री खातिबजादेह: हमारे लिए यह लड़ाई ‘अस्तित्व की जंग’निर्यातकों को बड़ी राहत की तैयारी! बोले गोयल: पश्चिम एशिया संकट से निपटने को उठाएंगे ठोस कदमLPG संकट रोकने को सरकार का बड़ा कदम: घरेलू तेल कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने का सख्त निर्देशबॉन्ड यील्ड में उछाल से बाजार में हलचल, राहत के लिए 1 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदेगा RBIकच्चे तेल की कीमतों में तेजी पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 1,097 अंक, निफ्टी 315 अंक लुढ़काउबर शटल के पहियों पर लगा नियामक ब्रेक, दिल्ली-कोलकाता के बाहर विस्तार बना ‘चुनौतीपूर्ण’

Vaibhav Jewelers IPO: 22 सितंबर को खुलेगा वैभव ज्वैलर्स का IPO, जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डिटेल्स

Advertisement

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली राशि का उपयोग आठ नए शोरूम खोलने, इनके ऑपरेशंस और अन्य कार्यों के लिए करेगी।

Last Updated- September 15, 2023 | 6:58 PM IST
IGI IPO

Vaibhav Jewelers IPO: शेयर बाजार में इस महीने लगातार आईपीओ (IPOs) आ रहे हैं। इसी कड़ी में वैभव ज्वैलर्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम ( Vaibhav Jewelers IPO) भी इस महीने खुलने वाला है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड भी तय कर लिया है।

बता दें कि वैभव ज्वैलर्स का 22 सितंबर को खुलेगा। कंपनी की आईपीओ से लगभग 270 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 204-215 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी ने अपने आईपीओ में 50 फीसदी इक्विटी शेयर योग्य संस्थागत बोलीदाताओं (QIBs) के लिए रिसर्व रखा है, जबकि नॉन-इन्टीट्यूशनल निवेशकों को 15 फीसदी इक्विटी शेयर मिलेंगे। बाकी 35 फीसदी शेयर रिटेल निवेशकों के लिए रिसर्व है।

बयान के अनुसार, 10 रुपये अंकित मूल्य के इश्यू में 210 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 28 लाख इक्विटी शेयर बिक्री पेशकश (OFS) के तहत हैं।

निवेशक कब से कर सकेंगे आवेदन ?

कंपनी की तरफ से जारी बयान के अनुसार, निवेशक आईपीओ के लिए आवेदन 22 सितंबर से कर सकेंगे। यह 26 सितंबर तक दिया जा सकेगा।

क्या होगा आईपीओ का प्राइस बैंड और लॉट साइज ?

कंपनी 69 इक्विटी शेयरों और उसके गुणक के लॉट साइज के साथ 204-215 रुपये की रेंज में अपने शेयर बेचेगी।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल ?

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली राशि का उपयोग आठ नए शोरूम खोलने, इनके ऑपरेशंस और अन्य कार्यों के लिए करेगी।

कंपनी के बारे में

दक्षिण भारत के क्षेत्रीय आभूषण ब्रांड वैभव ज्वैलर्स की आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 13 शोरूम हैं। पिछले वित्त वर्ष में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुल आभूषण बाजार में इसकी हिस्सेदारी चार प्रतिशत और संगठित बाजार में 10 प्रतिशत रही थी।

चालू वित्त वर्ष जून तिमाही में कंपनी ने 510.21 करोड़ रुपये के रेवेन्यू के साथ 19.24 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। वहीं, 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 2,031.30 करोड़ रुपये और लाभ 71.60 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 6:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement