facebookmetapixel
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजीStock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्स

Sikkim Floods: सिक्किम बाढ़ में मरने वालों की संख्या हुई 32, लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) के मुताबिक, बुधवार तड़के बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने 41,870 लोगों को प्रभावित किया है।

Last Updated- October 08, 2023 | 5:53 PM IST
flood in SIkkim

Flood in Sikkim: सिक्किम में तीस्ता नदी में आई अचानक बाढ़ के मलबे से नौ सैन्य कर्मियों सहित 32 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 100 से ज्यादा लापता लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान अब भी जारी है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) के मुताबिक, बुधवार तड़के बादल फटने से आई अचानक बाढ़ ने 41,870 लोगों को प्रभावित किया है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से अभी तक 2563 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इतना ही नहीं सिक्किम के ज्यादातर इलाकों का संपर्क दूसरे राज्यों से टूट गया है।

एसएसडीएमए ने बताया कि 122 लापता लोगों की तलाश अब भी जारी है। सिक्किम के पकयोंग जिले में 78, गंगटोक जिले में 23, मंगन में 15 और नामची में छह लोग लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि खोज अभियान में विशेष रडार, ड्रोन और सैन्य कुत्तों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक पकयोंग में 21, गंगटोक में छह, मंगन में चार और नामची में एक शव बरामद किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, सिक्किम की जीवन रेखा माने जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर सड़कों में दरार आने व तीस्ता नदी पर कई पुल क्षतिग्रस्त होने की वजह से आवाजाही बंद है। उन्होंने बताया कि कि रंगपो और सिंगताम के बीच खंड को खोलने और उसे चौड़ा करने की प्रक्रिया जारी है।

First Published - October 8, 2023 | 5:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट