facebookmetapixel
Advertisement
ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के अगले चरण की तैयारी, 10,000 सर्किट किमी ट्रांसमिशन नेटवर्क बनेगापश्चिम एशिया संकट से सबक, भारत को मजबूत करने होंगे तेल भंडार और घरेलू उत्पादनकैबिनेट ने ₹23,731 करोड़ की गोबरधन योजना को दी मंजूरी, CBG उत्पादन बढ़ाने पर जोरविकसित भारत के लिए 21 साल तक 9.25% विकास दर जरूरी: अशोक लाहिड़ी भारत के ई20 लक्ष्य पर ब्राजील का भरोसा, जैव ईंधन को बताया पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के लिए जरूरीउदारीकरण के 35 साल: भारत ने चीन से पहले दवा बनानी शुरू की लेकिन अब चीन वर्षों आगेतकनीक के सहारे बाजार सुधार पर जोर, सेबी लाएगा सेतु पोर्टल और सिंगल विंडो सिस्टमनजारा टेक्नॉलजीज ने तरजीही इश्यू से 733.5 करोड़ रुपये जुटाए, नए CEO रेमंड स्टॉफर करेंगे सबसे बड़ा निवेशम्युचुअल फंड कंपनियों की नई रणनीति, अलग-अलग थीम पर फोकस करेंगी नई स्कीमेंरक्षा शेयरों का जलवा: जून तिमाही में 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा मार्केट कैप, लंबी अवधि में ग्रोथ की उम्मीद

रेलवे पीएसयू ने मचाया धमाल

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:21 PM IST

रेल मंत्रालय के नौ सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों ने वर्ष 2006-07 में 8,758 करोड़ का कारोबार किया है। पिछले साल इन उपक्रमों ने 7,034 करोड़ का कारोबार किया था। इस लिहाज से इस कारोबार में 24.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले साल के कुल लाभ 818 करोड़ रुपये की तुलना में इस वर्ष 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह लाभ 1,366 करोड़ तक पहुंच गया।
2006-07 में इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने 1543 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और उसे 76 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। पिछले साल इसी कंपनी ने 1113 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और उसे 81 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इरकॉन ने मलेशिया में रेल लाइन के निर्माण के तहत 4,000 करोड़ रुपये भी जुटाए हैं।
कंटेनर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कांकोर) ने 3,000 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो पिछले साल 2,489 करोड़ रुपये था। इस तरह कंपनी को 526 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। दूसरे उपक्रम इंडियन रेलवे फाइनैंस कॉर्पोरेशन(आईआरएफसी) ने 2,284 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और कंपनी को 399 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। जबकि राइट्स ने 566 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और उसे 118 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। भारतीय रेल की दूरसंचार कंपनी, रेलटेल भी इस साल मुनाफा कमाने वाले उपक्रमों में शुमार है।
प्रोजेक्ट विकास, वित्तीय संसाधनों की गतिशीलता और स्वर्णिम चतुर्भुज व पोर्ट से जोड़ने के क्रियान्वयन को अमली जामा पहनाने वाली कंपनी, रेल विकास निगम लिमिटेड(आरवीएनएल) को भी 1535 करोड़ रुपये का आबंटन प्रस्तावित है।
बजट अनुमान के मुताबिक रेल योजनाओं के वित्त पोषण  के लिए आईआरएफसी को 6907 करोड़ रुपये जुटाने हैं, जबकि विभिन्न रेल प्रोजेक्ट को पूरा करने के  लिए रेल विकास निगम लिमिटेड 293 करोड़ रुपये की व्यवस्था करेगा।

Advertisement
First Published - February 26, 2008 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement