facebookmetapixel
Advertisement
कर्ज घटाने के लिए Vedanta का नया प्लान, जुटाएगी 3,000 करोड़ रुपयेIRFC OFS: 104 रुपये का फ्लोर प्राइस, 5% डिस्काउंट भी क्यों नहीं लुभा पाया निवेशकों को?Apple भारत में जल्द पेमेंट सेवा शुरू करने की तैयारी में, बैंकों से चल रही बातचीतबॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपार्टमेंट का लीज रिन्यू किया, जानें कितना है एक महीने का किरायाSBI लाइफ ने दिया निवेशकों को तोहफा, हर शेयर पर ₹2.7 डिविडेंड का ऐलान; तुरंत चेक कर लें रिकॉर्ड डेटIndian IT: बड़े टेक दिग्गज खुद कर रहे निवेश, क्या घटेगा भारतीय कंपनियों का काम? ब्रोकरेज ने बताई असली तस्वीरएक साल में 100% चढ़ा Pharma Stock, मोतीलाल ओसवाल ने कहा- BUY; अभी 20% और चढ़ेगाFMCG Stocks: कॉफी 18% सस्ती, कोपरा गिरा… क्या बढ़ेगा कंपनियों का मुनाफा? एंटीक ने बताए अपने टॉप पिक्सटैक्स बढ़ा, लेकिन क्या संभल पाएगा घाटा? सरकारी खजाने की हालत पर एंटीक की रिपोर्टClean Max Enviro IPO Allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंग

IND v WI, 1st Test: यशस्वी जायसवाल ने लगाया डेब्यू टेस्ट में शतक, टीम इंडिया मजबूत

Advertisement

इस मैच के साथ जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है और वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 17वें भारतीय हैं।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:26 PM IST

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डॉमिनिका में खेले जा रहे पहले टेस्ट में कमाल की बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और शतक जड़ दिया।

डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 17वें भारतीय

इस मैच के साथ जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया है और वह डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 17वें भारतीय हैं। उनके पहले श्रेयस अय्यर डेब्यू टेस्ट में शतक बनाने वाले 16वें भारतीय खिलाड़ी थे। अय्यर ने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में इस कारनामे को अंजाम दिया था।

वहीं डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी लाला अमरनाथ हैं। उन्होंने साल 1933 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई टेस्ट में यह कारनामा अपने नाम किया था।

वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 रन पर सिमटी

डॉमिनिका टेस्ट में वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 205 रन बना लिए हैं।

जायसवाल (102*) और रोहित शर्मा (87*) रन बनाकर क्रीज पर हैं। साथ ही पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम की कुल बढ़त 52 रन की हो गई है।

जायसवाल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से बतौर ओपनर खेलते हैं। बीते सीजन में उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सबके छक्के छुड़ा दिए थे। उनकी कमाल की बल्लेबाजी का ही असर है कि महज 21 साल की उम्र में उन्हें भारतीय टीम में चुन लिया गया है।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement