facebookmetapixel
2025 में भारत के चाय निर्यात ने बनाया नया रिकॉर्ड, ऑल-टाइम हाई पर पहुंचाSBI ने बनाया 52-वीक हाई, Q3 नतीजों के बाद जबरदस्त छलांग, ब्रोकरेज बोले- खरीदोGold, Silver Price Today: सोने में ₹549 की मजबूती के साथ शुरू हुआ कारोबार, चांदी ₹9752 उछलीAI टैलेंट में अमेरिका के बाद भारत नंबर-2, Oracle के VP ने गिनाए आंकड़ेमियाद बढ़ने से विदेशी आय और देर से रिटर्न भरने वालों को लाभविदेशी निवेशक भारत से क्यों दूरी बना रहे हैं? UBS के इंडिया हेड ने बतायाIndia-US Trade: अमेरिका से तेल खरीदेगा भारत? जश्न के पीछे छिपी है महंगी सच्चाईआय छिपाने पर माफी अब संभव, लेकिन टैक्स डिमांड और कानूनी स्थिति देखकर ही करें फैसलाStocks to Watch today: Airtel, Kalyan Jewellers, IREDA, आज फोकस में रहेंगे ये स्टॉक्सब्रेकआउट के मुहाने पर खड़े ये 3 शेयर, एक्सपर्ट ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉस

हल्दी की वायदा कीमतों पर अतिरिक्त मार्जिन लगने का असर, वायदा भाव में गिरावट

जानकारों के मुताबिक लंबी अवधि में हल्दी की कीमतों में तेजी का रुझान दिख रहा है क्योंकि इस साल हल्दी की बोआई कम हो रही है।

Last Updated- July 24, 2023 | 6:51 PM IST
Turmeric price hike

हल्दी की वायदा कीमतों पर अतिरिक्त मार्जिन लगने का असर फिलहाल दिखने लगा है। इस मार्जिन के प्रभावी होने के पहले दिन हल्दी के वायदा भाव में गिरावट दर्ज की गई। ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली के कारण भी हल्दी के वायदा भाव नरम पड़े हैं। हालांकि जानकारों के मुताबिक लंबी अवधि में हल्दी की कीमतों में तेजी का रुझान दिख रहा है क्योंकि इस साल हल्दी की बोआई कम हो रही है।

आज से लगा अतिरिक्त मार्जिन, हल्दी के वायदा भाव गिरे

कमोडिटी एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) ने पिछले सप्ताह हल्दी के तेजी से बढ़ रहे वायदा भाव पर अंकुश लगाने के लिए आज से 2 फीसदी अतिरिक्त मार्जिन लगाने का निर्णय लिया था। इसका आज असर भी दिखा। अतिरिक्त मार्जिन के प्रभावी होने के पहले कारोबारी दिन हल्दी का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 100 रुपये की गिरावट के साथ 13,080 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 306 रुपये की गिरावट के साथ 12,874 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था और इस समय इसने 12,782 रुपये क्विंटल के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले एक महीने से हल्दी के वायदा भाव लगातार बढ़ रहे हैं। महीने भर में हल्दी 40 फीसदी से ज्यादा महंगी हो चुकी है।

आगे कीमतों में तेजी का रुझान

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट व जिंस विशेषज्ञ अनुज गुप्ता कहते हैं कि अतिरिक्त मार्जिन लगने से फिलहाल हल्दी की वायदा कीमतों में गिरावट आई है। लेकिन लंबी अवधि में इसके भाव तेज रहने की संभावना है क्योंकि इस साल हल्दी की बोआई में कमी आ रही है।

कमोडिटी एक्सपर्ट इंद्रजीत पॉल ने कहा कि बीते 2 कारोबारी सत्र के दौरान ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली के कारण हल्दी के वायदा भाव कुछ नरम पड़े हैं। लेकिन बोआई में 20 फीसदी तक कमी को देखते हुए आगे तेजी का ही रुझान दिख रहा है। नीचे में भाव गिरकर 11,500 रूपये तक आ सकते हैं। इसके बाद भाव बढकर 14,000 रूपये तक जा सकते हैं।

First Published - July 24, 2023 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट