facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

Covid के बावजूद New Year को लेकर लोगों में उत्साह, होटल इंडस्ट्री को कमाई बढ़ने की उम्मीद

होटलों में खाने-पीने के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, वहीं रिजॉर्ट स्थलों पर बुकिंग में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है।

Last Updated- December 31, 2023 | 11:40 AM IST
Be selective in consumption stocks ahead of ICC World Cup, say analysts

Covid-19 के मामले फिर से बढ़ने की खबरों का नए साल का जश्न मनाने की तैयारी में जुटे लोगों की भावनाओं पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। ऐसे में होटल या आतिथ्य क्षेत्र अपनी कमाई में अच्छी-खासी बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा है।

होटलों में खाने-पीने के लिए आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है, वहीं रिजॉर्ट स्थलों पर बुकिंग में भी जोरदार उछाल देखने को मिला है। होटल क्षेत्र के कुछ खिलाड़ियों ने कहा कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष में उन्हें अपने राजस्व में 19 प्रतिशत तक वृद्धि की उम्मीद है।

फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप शेट्टी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘कोविड के मामले बढ़ने की खबरों से जश्न की तैयारी कर रहे लोगों की भावना पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसके अलावा आतिथ्य क्षेत्र के प्रतिष्ठान कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। कुल मिलाकर भावना सकारात्मक है।’’

उनसे पूछा गया था कि क्या कोविड-19 के फिर उभरने से साल अंत या नए वर्ष का जश्न मनाने के लिए बुकिंग पर किसी तरह का असर पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में सभी महानगरों में नए साल के जश्न को लेकर उत्साह है। खाने-पीने के लिए लोग बाहर निकल रहे हैं। रिजॉर्ट स्थलों पर बुकिंग में काफी उछाल आया है और यह 80 प्रतिशत से ऊपर हो चुकी है।’’

शेट्टी ने कहा कि मौजूदा शादी-विवाह और त्योहारी सीजन की वजह से भी घरेलू स्तर पर लोगों की यात्राएं बढ़ी हैं। इसी तरह की राय जताते हुए होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष के बी काचरू ने कहा, ‘‘नए साल की बुकिंग की बात करें, तो हमें पिछले साल के स्तर पर ही वृद्धि की उम्मीद है। कमरों की बुकिंग में भी हम इतनी की बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।’’

कमरों की बुकिंग से राजस्व पर रेजेंटा और रॉयल ऑर्किड होटल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक चंदर के बालजी ने कहा, ‘‘हम पिछले साल की समान अवधि की तुलना में राजस्व में 19 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। नवंबर तक सालाना आधार पर कमरों के औसत किराये में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई है।’’

First Published - December 31, 2023 | 11:40 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट