facebookmetapixel
India-US Trade Deal: भारत-US व्यापार संबंधों में नई शुरुआत, अंतरिम समझौते का खाका तयIT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्यान

CM Yogi आदित्यनाथ ने निवेशकों को गोरखपुर में 102 इंडस्ट्रियल प्लॉटों का अलॉटमेंट लेटर सौंपा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 110 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड की गीडा सेक्टर 26 में नवनिर्मित फैक्ट्री का उद्घाटन भी किया।

Last Updated- September 18, 2023 | 8:37 PM IST

पूर्वांचल में औद्योगिक विकास को गति देते हुए उद्यमियों को तेजी से भूखंडों का आवंटन शुरू हो गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 97 उद्यमियों को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में 102 भूखंडों का आवंटन पत्र सौंपा।

इसके साथ ही उन्होंने 136 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। गोरखपुर के गीडा में 110 करोड़ रुपये के निवेश से बनी प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री ने किया।

इस मौके पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेशकों व उद्यमियों को सुरक्षा और हर तरह की सुविधा की पूरी गारंटी है। निवेशकों, उद्यमियों के सामने किसी तरह की समस्या सामने नहीं आने दी जाएगी, न तो सुरक्षा के मामले में और न ही शासन की किसी सुविधा के मामले में।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा का माहौल देने के साथ ही सरकार हर तरह की सुविधा का लाभ दे रही है। निवेश मित्र और निवेश सारथी जैसे ऑनलाइन पोर्टल इसके लिए बनाए गए हैं। बिना किसी बाधा के निवेशकों को सरकार की तरफ से इंसेंटिव प्रदान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 से 12 फरवरी 2023 के बीच उत्तर प्रदेश के अंदर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हुआ था। इसमें उत्तर प्रदेश को 36 लाख करोड रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे। अकेले गोरखपुर को करीब पौने दो लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। निवेशक सम्मेलन में 36 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों के धरातल पर उतरने पर एक करोड़ नौजवानों को नौकरी व रोजगार मिलने की संभावना है।

गीडा में 102 नए उद्योगों की स्थापना के लिए आशय पत्र के वितरण का कार्य इसी संभावना को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए बेहतरीन बुनियादी सुविधाएं हों, इसके लिए भी गीडा प्रशासन ने सड़क, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट जैसे तमाम कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गीडा का व्यापक विस्तार हो रहा है। सरकार इसे सहजनवा से धुरियापार तक ले जा रही है। अकेले धुरियापार में 5000 एकड़ से अधिक में उद्योग लगाने के लिए एक व्यापक पैमाने पर कार्यक्रम हो रहे हैं। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश के नौजवानों को यहीं पर रोजगार और नौकरी उपलब्ध हो सकेगी।

उन्होंने 110 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार तत्वा प्लास्टिक पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड की गीडा सेक्टर 26 में नवनिर्मित फैक्ट्री का उद्घाटन भी किया। गीडा सेक्टर 26 में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में 97 उद्यमियों को 102 भूखंडों का आवंटन पत्र वितरित किया गया। इन 102 भूखंडों पर अलग अलग यूनिट लगने से करीब 900 करोड़ रुपये का निवेश होगा और निवेश के धरातल पर उतरने से करीब 4500 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

First Published - September 18, 2023 | 8:37 PM IST

संबंधित पोस्ट