facebookmetapixel
Income Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षित

Air India Express: बंगलूरू से कोच्चि जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस विमान के इंजन में लगी आग, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

सूत्रों के अनुसार, विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही एक इंजन में आग लगने का पता चला।

Last Updated- May 19, 2024 | 9:30 AM IST
Air India Express
Air India Express ( Representative Image )

बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान के एक इंजन में आग लगने के बाद उसे बेंगलुरु में आपात स्थितियों में उतारा गया। बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (बीआईएएल) ने रविवार को यह जानकारी दी।

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घटना के संबंध में एक बयान जारी करके कहा कि सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई भी घायल नहीं हुआ।

सूत्रों के अनुसार, विमान के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही एक इंजन में आग लगने का पता चला।

चालक दल के सदस्यों ने हवाई यातायात नियंत्रक को इसकी सूचना दी। इसके बाद विमान को यहां केंपेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) पर आपात स्थिति में उतारा गया और आग पर काबू पाया गया।

बीआईएएल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘18 मई 2024 को बेंगलुरु से कोच्चि जा रहे विमान के एक इंजन में आग लगने की सूचना के कारण उसे बेंगलुरु हवाई अड्डे पर रात 11 बजकर 12 मिनट पर आपात स्थितियों में उतारा गया।’’

बीआईएएल ही केआईए के संचालन का जिम्मा संभालती है।

बीआईएएल के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्ण पैमाने पर आपात स्थिति की घोषणा की गई और आग पर तत्काल काबू पाया गया। सभी 179 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों को विमान से सुरक्षित निकाल लिया गया।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए नियामकों के साथ गहन जांच की जाएगी।’’

First Published - May 19, 2024 | 9:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट