facebookmetapixel
Advertisement
एयरटेल के प्रीपेड प्लान में बदलाव, ARPU में 4 से 12 रुपये तक की वृद्धि संभवसोने-चांदी में तेजी के संकेत, अगले हफ्ते कहां तक जाएंगे भाव?Explainer: म्युचुअल फंड में ₹3,811 करोड़ अनक्लेम्ड, कहीं आपका पैसा तो नहीं? ऐसे करें चेक और क्लेमइस हफ्ते खुलेंगे 8 नए IPOs, ₹5,499 करोड़ से ज्यादा जुटाएंगी कंपनियांशेयर बाजार की इस हफ्ते कैसी रहेगी चाल? अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल और फेड के फैसले पर टिकी नजरेंभारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 16,621 करोड़ रुपयेशेयर बाजार में मंदी की मार, टॉप-5 कंपनियों के ₹1 लाख करोड़ स्वाहा; TCS को लगा सबसे बड़ा झटकापश्चिम एशिया संकट से सरकार ने लिया सबक, LPG उत्पादन के लिए 21 रिफाइनरियों को दिए नए टारगेटLPG e-KYC की आज आखिरी तारीख, नहीं कराया तो घरेलू रेट पर सिलेंडर मिलने में आएगी दिक्कतदिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज

श्रीलंका और मॉरिशस में सोमवार से शुरू होंगी UPI व रुपे सेवाएं

Advertisement

UPI सेवाओं की शुरुआत से श्रीलंका और मॉरिशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत की यात्रा करने वाले इन देशों के नागरिकों को सुविधा होगी। 

Last Updated- February 11, 2024 | 11:01 PM IST
UPI transactions see marginal dip in June to 13.89 billion रिकॉर्ड हाई के बाद थोड़ा लो हुआ UPI ट्रांजैक्शन, जून में घटकर 20.07 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

भारत की प्रमुख भुगतान प्रणाली यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) की सेवाएं सोमवार से श्रीलंका और मॉरिशस में भी शुरू हो रही हैं। केंद्र सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन सेवाओं के शुभारंभ के गवाह बनेंगे। मॉरिशस में रुपे कार्ड की सेवाएं भी शुरू हो रही हैं।

UPI सेवाओं की शुरुआत से श्रीलंका और मॉरिशस की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के साथ ही भारत की यात्रा करने वाले इन देशों के नागरिकों को सुविधा होगी। 

सरकार की ओर से एक बयान में कहा गया है कि श्रीलंका और मॉरिशस के साथ भारत के सुदृढ़ सांस्कृतिक और आपसी संबंधों को देखते हुए, UPI सेवाओं के शुभारंभ से तीव्र और निर्बाध गति से डिजिटल लेन-देन संभव होगा। 

इससे दोनों देशों के लोग लाभान्वित होंगे और आपसी डिजिटल संपर्क बढ़ेगा। मॉरिशस में रुपेकार्ड सेवाओं के विस्तार से वहां के बैंक भारत और मॉरिशस दोनों देशों में निपटान के लिए रुपेकार्ड के उपयोग की सुविधा दे सकेंगे।  

Advertisement
First Published - February 11, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement