facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

रूस को दबाव में लाने के लिए भारत पर ट्रंप ने लगाया 50% टैरिफ: White House

Advertisement

Trump India tariffs: लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि भारत लगातार रूसी ऊर्जा खरीद रहा है, इसी कारण टैरिफ दोगुना कर 50% कर दिया गया है।

Last Updated- August 20, 2025 | 11:12 AM IST
Donald Trump tariffs
Representative Image

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है। व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलीन लेविट ने कहा कि यह कदम रूस को युद्ध जारी रखने से रोकने के लिए उठाया गया है।

लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि भारत लगातार रूसी ऊर्जा खरीद रहा है, इसी कारण टैरिफ दोगुना कर 50% कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति लगातार दबाव बना रहे हैं कि यह युद्ध जल्द खत्म हो। उन्होंने भारत पर प्रतिबंध और दूसरे कदम उठाए हैं ताकि रूस-यूक्रेन युद्ध का अंत हो सके।”

जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं से मुलाकात

ट्रंप ने सोमवार को अमेरिकी व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और सात यूरोपीय नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक में युद्ध खत्म करने के विकल्पों पर चर्चा हुई। लेविट ने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि जल्द से जल्द शांति स्थापित हो। बैठक के बाद नाटो महासचिव सहित सभी यूरोपीय नेता इसे सही दिशा में पहला कदम मानते हैं।

व्हाइट हाउस का दावा है कि अगर ट्रंप पहले से राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता।

भारत-पाकिस्तान तनाव पर भी किया दावा

लेविट ने यह भी दोहराया कि ट्रंप ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में भी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब हालात बिगड़ रहे थे, तब राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापार को हथियार बनाकर दोनों देशों के बीच शांति समझौता कराया।

ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि मई में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम में उनकी भूमिका रही। भारत ने इस दावे को हमेशा खारिज किया है, लेकिन पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने ट्रंप को इस समझौते का श्रेय दिया था।

Advertisement
First Published - August 20, 2025 | 10:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement