facebookmetapixel
Shadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारीनिर्यातकों की बजट में शुल्क ढांचे को ठीक करने की मांगबजट में सीमा शुल्क एसवीबी खत्म करने की मांग

श्रीलंका ने दिया विस्तारित वीजा पर रह रहे रूस और यूक्रेन के पर्यटकों को दो सप्ताह में देश छोड़ने का आदेश

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने की वजह से दोनों यूरोपीय देशों के पर्यटकों को देश में विस्तारित प्रवास की अनुमति दी गई थी।

Last Updated- February 25, 2024 | 7:44 PM IST
Two special category visas introduced for foreign students विदेशी छात्रों के लिए दो विशेष श्रेणी के वीजा शुरू

श्रीलंका ने युद्ध के कारण विस्तारित वीजा पर देश में रह रहे हजारों रूसी और यूक्रेनियाई पर्यटकों को दो सप्ताह के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आव्रजन नियंत्रक ने पर्यटन मंत्रालय को एक नोटिस जारी कर सूचित किया है कि रूसी और यूक्रेनी पर्यटकों को 23 फरवरी से दो सप्ताह के भीतर देश छोड़ना होगा, क्योंकि उनका वीजा समाप्त हो गया है।

हालांकि, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय ने एक परिपत्र जारी कर कहा है कि उन्होंने इस बात की जांच का आदेश दिया है कि विस्तारित वीजा को रद्द करने का निर्णय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बिना कैसे लिया गया।

राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग ने कहा कि श्रीलंकाई सरकार ने आधिकारिक तौर पर इन पर्यटकों को पहले दिए गए वीजा विस्तार को रद्द करने का निर्णय नहीं लिया है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ने की वजह से दोनों यूरोपीय देशों के पर्यटकों को देश में विस्तारित प्रवास की अनुमति दी गई थी। वर्ष 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से लगभग 3,00,000 रूसी और 20,000 यूक्रेनियाई श्रीलंका पहुंचे हैं।

First Published - February 25, 2024 | 7:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट