facebookmetapixel
India-EU FTA से घरेलू उद्योग को मिलेगी राहत, लागत घटेगी और व्यापार में दिखेगी रफ्तार: GTRIBudget 2026: भारत की बढ़ती बुजुर्ग आबादी को इस साल के बजट से क्या चाहिए?टॉप-10 मार्केट वैल्यू वाली कंपनियों में 9 का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ घटा, RIL को सबसे तगड़ा झटकाग्लोबल उठापटक के बीच घरेलू फंडामेंटल देंगे बाजार को सपोर्ट; शेयर, सोना-चांदी में कैसे बनाएं स्ट्रैटेजी?UP ODOC scheme: यूपी के स्वाद को मिलेगी वैश्विक पहचान, शुरू हुई ‘एक जनपद-एक व्यंजन’ योजनाQ3 रिजल्ट से पहले बड़ा संकेत, PSU कंपनी कोचीन शिपयार्ड फिर दे सकती है डिविडेंडउत्तर भारत में फिर बढ़ेगी ठंड, IMD ने शीतलहर और घने कोहरे की दी चेतावनीUltratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकीं

श्रीलंका ने मछली पड़कने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा रहा है, यहां तक ​​कि श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है।

Last Updated- December 18, 2023 | 3:41 PM IST
Fisherman

श्रीलंका की नौसेना ने द्वीपीय राष्ट्र के जलक्षेत्र में मछली पड़कने के आरोप में 14 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनके ट्रॉलर जब्त कर लिए हैं। इस घटना के बाद इस साल गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की कुल संख्या लगभग 240 हो गई है।

नौसेना ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि इन मछुआरों को रविवार को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर अपतटीय क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले छह दिसंबर को, मन्नार और कोविलन के पूर्वोत्तर जलक्षेत्र में कम से कम 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था तथा उनके चार ट्रॉलर जब्त कर लिए गए थे।

श्रीलंकाई जलक्षेत्र में “भारतीय मछुआरों द्वारा अवैध रूप से मछली पकड़े जाने” की समस्या का जिक्र करते हुए मत्स्य पालन मंत्री डगलस देवानंदा ने पिछले सप्ताह संसद में कहा था कि इसके लिए दोनों देशों के बीच एक शीर्ष-स्तरीय राजनयिक समाधान की आवश्यकता है।

मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा रहा है, यहां तक ​​कि श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की है।

पाक जलडमरूमध्य भारत के तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली पानी की एक संकीर्ण पट्टी है और यह दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का पसंदीदा क्षेत्र है।

First Published - December 18, 2023 | 3:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट