facebookmetapixel
Advertisement
लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौती

एक दिन में करोड़पति हो गए ‘सर’, स्कूल टीचर को इनाम में मिले 8 करोड़ 70 लाख

Advertisement

अब तक नौ शिक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान किया है। फाउंडेशन ने इस पुरस्कार की शुरूआत 2015 में की थी।

Last Updated- February 13, 2025 | 5:47 PM IST
Bonds

सऊदी अरब के एक शिक्षक को बृहस्पतिवार को ‘ग्लोबल टीचर प्राइज’ दिया गया है, जिसकी इनामी राशि 10 लाख अमेरिकी डॉलर है। मंसूर अल-मंसूर को जरुरतमंद लोगों की मदद करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

दुबई में आयोजित विश्व भर की सरकारों के शिखर सम्मेलन में सऊदी शिक्षक को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। अल-मंसूर एक लेखक भी हैं। उन्होंने सऊदी अरब में भीषण गर्मी के महीनों के दौरान लोगों को एयर कंडीशनिंग (एसी) के रखरखाव की सुविधा उपलब्ध कराने में भी मदद की थी।

वर्की फाउंडेशन यह पुरस्कार प्रदान करता है और इसके संस्थापक सनी वर्की हैं। उन्होंने जीईएमएस एजुकेशन कंपनी की स्थापना की थी। इस कंपनी के तहत मिस्र, कतर एवं संयुक्त अरब अमीरात में दर्जनों स्कूलों का संचालन किया जाता है।

वर्की फाउंडेशन ने अल-मंसूर सहित अब तक नौ शिक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान किया है। फाउंडेशन ने इस पुरस्कार की शुरूआत 2015 में की थी।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 5:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement