facebookmetapixel
गणतंत्र दिवस पर दिखी भारत की सॉफ्ट पावर, विदेशी धरती पर प्रवासी भारतीयों ने शान से फहराया तिरंगाIndia-EU FTA पर मुहर की तैयारी: कपड़ा, जूते-चप्पल, कार और वाइन पर शुल्क कटौती की संभावनाBudget 2026 से इंश्योरेंस सेक्टर को टैक्स में राहत की उम्मीद, पॉलिसीधारकों को मिल सकता है सीधा फायदा!Budget 2026 से बड़ी उम्मीदें: टैक्स, सीमा शुल्क नियमें में सुधार और विकास को रफ्तार देने पर फोकसको-ओनर होने पर ही को-बॉरोअर को होम लोन पर कटौती का फायदाEU ट्रेड डील से तिरुपुर को बड़ी राहत, परिधान निर्यात में बांग्लादेश से आगे निकलने की उम्मीदजमा वृद्धि की सुस्ती से बैंक सीडी बाजार पर ज्यादा निर्भर, जुटाए 5.75 लाख करोड़ रुपयेड्रोन, रोबोट्स, रॉकेट लॉन्चर से लेकर हाइपरसोनिक मिसाइल तक, गणतंत्र दिवस परेड में दिखी सेना की नई ताकतAxis Bank Q3 Results: मुनाफा बढ़कर ₹6,490 करोड़ पर पहुंचा, आय में 4.3% की बढ़ोतरीभारत की मिड-मार्केट कंपनियों के लिए प्राइवेट लोन बन रहा फंडिंग का मुख्य विकल्प: रोहित गुलाटी

Russia-Ukraine War: रूस का दावा, यूक्रेन ने काला सागर बेड़े मुख्यालय पर मिसाइल से किया हमला

क्रीमिया पर हाल के कई हमलों की जिम्मेदारी लेने वाले यूक्रेनी अधिकारियों ने तुरंत यह घोषणा नहीं की कि कीव ने हमला किया है।

Last Updated- September 22, 2023 | 6:26 PM IST

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के काला सागर बेड़े के मुख्य मुख्यालय पर शुक्रवार को एक भीषण मिसाइल हमला किया। रूस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वीडियो और तस्वीरों में क्रीमिया के सेवस्तोपोल में इमारत के ऊपर धुएं का बड़ा गुबार देखा जा सकता है। रूस द्वारा नियुक्त सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल रज्वोझायेव ने कहा कि हमले में हताहत हुए लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अग्निशमनकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी ‘तास’ की खबर के अनुसार बेड़े के मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एम्बुलेंस पहुंच गई हैं। रज्वोझायेव ने शुरू में सेवस्तोपोल के निवासियों को चेतावनी दी थी कि एक और हमला होने की आशंका है और उनसे इमारतों को छोड़ने का आग्रह किया था।

क्रीमिया पर हाल के कई हमलों की जिम्मेदारी लेने वाले यूक्रेनी अधिकारियों ने तुरंत यह घोषणा नहीं की कि कीव ने हमला किया है। रूसी मीडिया की खबर के अनुसार सेवस्तोपोल निवासियों ने कहा कि उन्होंने विस्फोटों की आवाज सुनी और आसमान में धुआं देखा।

एक अन्य घटनाक्रम में, दक्षिणी खेरसॉन क्षेत्र में जारी गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। क्षेत्रीय गवर्नर ऑलेक्जेंडर प्रोकुडिन ने यह जानकारी दी।

First Published - September 22, 2023 | 6:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट