facebookmetapixel
Budget 2026: महत्वपूर्ण तिथियां, इकोनॉमिक सर्वे से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक; जानें बजट से जुड़ी हर जरूरी बातेंMarket This Week: FIIs की बिकवाली और सुस्त नतीजों से सहमा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी 2.5% टूट; निवेशकों के ₹16 लाख करोड़ डूबेJSW Steel Q3 Results: मुनाफा तीन गुना से ज्यादा बढ़कर ₹2,400 करोड़ के पार, कुल आय ₹46,264 करोड़ परसुकन्या समृद्धि योजना के 11 साल पूरे! कैसे इसकी मदद से आप अपनी बेटी के लिए ₹72 लाख का फंड बना सकते हैं?Budget 2026: मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस से लेकर MSME तक; उद्योग जगत इस साल के बजट से क्या चाहता है?Cipla Q3FY26 Results: मुनाफा 57% घटकर ₹676 करोड़, अमेरिकी कारोबार में कमजोरी से झटका; शेयर 3.7% फिसलेZerodha के इस म्युचुअल फंड से अब मिनटों में निकाल सकेंगे पैसा, शुरू हुई 24×7 इंस्टेंट विदड्रॉल सुविधाअदाणी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट, अमेरिका से आई खबर ने मचाई खलबली; 9% तक लुढ़केगौतम अदाणी पर अमेरिकी शिकंजा: समन न पहुंचा तो SEC ने अदालत से मांगी वैकल्पिक अनुमतिगोल्ड सिल्वर रेशियो ने दिया संकेत, क्या चांदी की तेजी अब थकने वाली है? एक्सपर्ट्स से समझिए

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर सोलेदर पर कब्जा करने का दावा किया

Last Updated- January 13, 2023 | 8:23 PM IST
Ukraine War

रूस के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि रूसी सेना ने यूक्रेन के नमक की खदान वाले पूर्वी शहर सोलेदर पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में कई झटकों के बाद सोलेदर पर कब्जा रूस के लिए एक ‘दुर्लभ जीत’ का प्रतीक होगा।

मंत्रालय ने कहा कि रूस और यूक्रेन की सेना के बीच खूनी संघर्ष के केंद्र सोलेदर पर रूसी सेना ने कब्जा कर लिया है। पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क प्रांत के अंतर्गत आने वाले सोलेदर पर कब्जा करने के रूस के दावे की यूक्रेनी अधिकारियों ने तत्काल कोई पुष्टि नहीं की है।

दोनेत्स्क उन चार क्षेत्रों में से एक है जिन्हें मॉस्को ने सितंबर में रूस में मिला लिया था। लगभग एक महीने से भीषण युद्ध का सामना कर रहे सोलेदर पर नियंत्रण को लेकर परस्पर विरोधी खबरें रही हैं। वहां खतरों को देखते हुए एसोसिएटेड प्रेस रूस के दावे की पुष्टि नहीं कर सकी।

रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल इगोर कोनाशेंकोव ने कहा, ‘सोलेदर शहर की मुक्ति 12 जनवरी की शाम को पूरी हो गई।’ उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम दोनेत्स्क क्षेत्र में आक्रामक अभियानों को जारी रखने के लिए महत्वपूर्ण था। कोनाशेंकोव ने कहा कि सोलेदर पर नियंत्रण होने से रूसी सेना को बखमुत में यूक्रेनी बलों की आपूर्ति लाइन काटने और फिर यूक्रेनी इकाइयों को घेरने में मदद मिलेगी।

हालांकि, वाशिंगटन स्थिति थिंक टैंक ‘इंस्टिट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर’ ने कहा कि सोलेदर पर रूस का कब्जा अभियानगत रूप से महत्वपूर्ण घटनाक्रम नहीं है और इससे बखमुत के घेराव की संभावना नहीं है। रूस के दावे के कुछ ही घंटों पहले, यूक्रेन ने कहा था कि रात में भीषण लड़ाई हुई लेकिन शहर के रूस के कब्जे में जाने की बात नहीं कही।

यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी को यूक्रेन में लड़ रहे सैनिकों का प्रभारी नियुक्त किया गया

शुक्रवार तड़के एक टेलीग्राम पोस्ट में, यूक्रेन की उप रक्षा मंत्री हन्ना मालियार ने कहा कि मॉस्को ने ‘लगभग सभी (अपने) मुख्य बलों को’ पूर्वी शहर में जीत हासिल करने के लिए भेज दिया है, लेकिन यूक्रेनी लड़ाके ‘बहादुरी से रक्षा करने की कोशिश कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह युद्ध का एक कठिन चरण है, लेकिन हम जीतेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है।’

First Published - January 13, 2023 | 8:22 PM IST

संबंधित पोस्ट