facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Russia Plane Crash: रूस के अमूर रीजन में पैसेंजर प्लेन क्रैश, सभी 49 लोगों की मौत की आशंका

Advertisement

Russia Plane Crash: TASS न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट किया है कि खराब विजिबिलिटी में लैंडिंग के दौरान पायलट से हुई गलती इस क्रैश की संभावित वजह मानी जा रही है।

Last Updated- July 24, 2025 | 2:58 PM IST
Russian passenger plane crashes near Tynda; all onboard feared dead
Screengrab from the video posted on social media.

Russia Plane Crash: रूस के सुदूर पूर्वी इलाके अमूर रीजन में लापता हुआ एक पैसेंजर प्लेन क्रैश हो गया है। रेस्क्यू टीम को इसका जलता हुआ मलबा मिला है और शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कोई भी यात्री जिंदा नहीं बचा।

रूस की सायबेरिया बेस्ड एयरलाइन अंगारा का एंतोनोव An-24 विमान चीन बॉर्डर के पास अमूर रीजन में स्थित एक दूर-दराज के इलाके टायंडा के नज़दीक लैंड करते समय एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। रूसी इमरजेंसी मंत्रालय के मुताबिक, लैंडिंग के आखिरी वक्त में प्लेन रडार से गायब हो गया।

अमूर रीजन के गवर्नर वासिली ऑर्लोव ने बताया कि प्लेन में कुल 49 लोग सवार थे – 43 पैसेंजर जिनमें 5 बच्चे भी शामिल थे, और 6 क्रू मेंबर्स।

हादसे की वजह क्या रही?

TASS न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट किया है कि खराब विजिबिलिटी में लैंडिंग के दौरान पायलट से हुई गलती इस क्रैश की संभावित वजह मानी जा रही है।

रूस की इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि रोसाविआत्सिया (रूस की सिविल एविएशन अथॉरिटी) के Mi-8 हेलिकॉप्टर ने क्रैश हुए प्लेन का जलता हुआ फ्यूलस्लेज देखा है। गवर्नर ऑर्लोव ने कहा कि सर्च ऑपरेशन के लिए सभी जरूरी टीमें और संसाधन लगा दिए गए हैं।

जले हुए प्लेन का मलबा दिखा

एक रेस्क्यू हेलिकॉप्टर को बाद में टायंडा से करीब 16 किलोमीटर दूर पहाड़ों में जले हुए प्लेन का मलबा दिखा।

हेलिकॉप्टर ने ऊपर से देखने पर किसी भी सर्वाइवर के सबूत नहीं देखे, ऐसा लोकल रेस्क्यू टीम ने एएफपी को बताया।

अमूर रीजन की सिविल डिफेंस एजेंसी ने कहा है कि रेस्क्यू टीम को साइट पर भेजा जा चुका है।

एजेंसी ने जानकारी दी, “फिलहाल 25 लोग और 5 रेस्क्यू व्हीकल मौके की तरफ रवाना हो चुके हैं, और 4 एयरक्राफ्ट्स अपने क्रू के साथ स्टैंडबाय पर हैं।”

Advertisement
First Published - July 24, 2025 | 2:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement