अंतरराष्ट्रीय

पीएम मोदी ने पुतिन को जन्मदिन की बधाई दी, भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक

मोदी ने रूसी नेता को बताया कि वह भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन दिसंबर के लिए निर्धारित है

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- October 07, 2025 | 7:22 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वह आगामी भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत में उनका स्वागत करने के वास्ते उत्सुक हैं।

दिसंबर में होगा भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन

सूत्रों ने बताया कि फोन पर बातचीत में मोदी और पुतिन ने द्विपक्षीय एजेंडे में प्रगति की समीक्षा की और भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Also Read: जॉन क्लार्क, माइकल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस ने जीता 2025 का फिजिक्स नोबेल पुरस्कार

मोदी ने रूसी नेता को बताया कि वह भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन दिसंबर के लिए निर्धारित है।

(PTI इनपुट के साथ)

First Published : October 7, 2025 | 7:11 PM IST