facebookmetapixel
Advertisement
सिर्फ सरकारी पैसों के भरोसे नहीं चलेगा काम, घरेलू बचत से ही बदलेगी देश की तस्वीरRBI की चेतावनी: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ेगा महंगाई का दबाव, मॉनसून की बेरुखी भी बढ़ाएगी संकटरुपये में रिकॉर्ड तेजी: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से दो महीने की सबसे बड़ी बढ़त, डॉलर के मुकाबले 95 के स्तर परकुपोषण से उबर रहे भारत में अब मोटापा व मधुमेह बनी नई चुनौती, एक साल में 218% बढ़ी दवाओं की बिक्रीट्रक ड्राइवरों के लिए रेटिंग सिस्टम लाएगी सरकार, कौशल और चालान के आधार पर मिलेगी रैंकिंगSC का बड़ा फैसला: आदेश सुरक्षित रखने के 3 महीने के भीतर सुनाना होगा निर्णय, देरी पर बदलेगी पीठचुनावी वादे पूरे करना नवनिर्वाचित सरकारों के लिए साबित होगा भारी-भरकम सिरदर्दEditorial: देश के प्रमुख जलाशयों में तेजी से घट रहा पानी, अधिकतर नदी बेसिन गंभीर जल संकट के कगार परRBI Annual Report: RBI के विदेशी मुद्रा लेन-देन का मुनाफा 52% बढ़ा, कमाया ₹1.69 लाख करोड़ का लाभपश्चिम एशिया युद्ध के कारण बढ़ी घबराहट, देश में यूरिया 10% और DAP की बिक्री में 39% तक की बढ़ोतरी

पाकिस्तान के कार्यवाहक PM काकड़ ने दिया अमेरिका को आश्वासन, कहा- कराएंगे निष्पक्ष चुनाव

Advertisement

काकड़ बलूचिस्तान प्रांत के एक पश्तून हैं और बलूचिस्तान अवामी पार्टी (BAP) के सदस्य हैं। पाकिस्तान में आगामी कुछ महीनों में आम चुनाव होने की संभावना है

Last Updated- August 17, 2023 | 5:17 PM IST

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवार उल-हक काकड़ ने अमेरिका को देश में चुनाव ‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’ ढंग से कराये जाने का आश्वासन दिया है। काकड़ को आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में आगामी आम चुनाव होने तक, 12 अगस्त को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।

काकड़ बलूचिस्तान प्रांत के एक पश्तून हैं और बलूचिस्तान अवामी पार्टी (BAP) के सदस्य हैं। पाकिस्तान में आगामी कुछ महीनों में आम चुनाव होने की संभावना है और नैशनल असेंबली का कार्यकाल 12 अगस्त को समाप्त हो गया है।

काकड़ ने बुधवार देर रात ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) कहा, ‘अंतरिम सरकार संविधान के अनुसार पाकिस्तान में स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए काम करेगी।’

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ट्वीट कर काकड़ को बधाई दी थी। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनने के लिए काकड़ को बधाई देते हुए, ब्लिंकन ने ट्वीट किया, ‘जैसा कि पाकिस्तान अपने संविधान के अनुसार स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है, हम आर्थिक समृद्धि के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।’

काकड़ ने इसके जवाब में कहा कि पाकिस्तान अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को महत्व देता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि, लोकतंत्र और स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है। इस सप्ताह की शुरुआत में, अमेरिका ने कहा था कि वह काकड़ और उनकी नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के साथ मिलकर काम करेगा।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा था, ‘हम जानते हैं कि पाकिस्तान में नेशनल असेंबली को भंग कर दिया गया है और अनवार उल-हक काकड़ को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नामित किया गया है और हम कार्यवाहक प्रधानमंत्री तथा उनकी टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।’

वर्तमान में भ्रष्टाचार के मामले में तीन साल जेल की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका पर उनकी सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाते रहे हैं। खान को पिछले साल अप्रैल में सत्ता से बेदखल कर दिया गया था। खान ने आरोप लगाया था कि रूस, चीन और अफगानिस्तान पर उनकी स्वतंत्र विदेश नीति के फैसलों के कारण अमेरिका ने उन्हें निशाना बनाया। अमेरिका ने उनके आरोपों को कई बार खारिज किया है।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 5:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement