facebookmetapixel
Advertisement
AI Impact Summit 2026: समिट के आखिरी दिन दिल्लीवासियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी, प्लान करके निकलें घर सेStock Split: निवेशकों की मौज! एक शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, नोट कर लें इन 2 कंपनियों की रिकॉर्ड डेटनील कट्याल कौन हैं? ट्रंप के टैरिफ पर ऐतिहासिक फैसले के पीछे का बड़ा नामनई जीडीपी सीरीज में बड़ा बदलाव, अब बदलेगी विकास दर की तस्वीर‘बजट के आंकड़ों से आगे बढ़ना जरूरी’, एक्सपर्ट्स ने बताया 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का असली फॉर्मूलाUS-India Trade Deal: सुप्रीम कोर्ट के झटके के बाद ट्रंप का पलटवार, भारत समझौते पर कायम रुखUPI साइन-अप में होगा बड़ा बदलाव: अब बिना SMS के संभव होगी डिवाइस बाइंडिंग की सुरक्षित प्रक्रियाUS Tariffs: सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद ट्रंप का पलटवार, 10% ग्लोबल टैरिफ का ऐलानपरोपकार की नई मिसाल: 540 अरब डॉलर पहुंचा भारत का दान बाजार, छोटे परिवारों ने भी पेश की नजीरमोदी-लूला के बीच होगी ऐतिहासिक वार्ता, विमानन और फार्मा क्षेत्र में होंगे कई बड़े द्विपक्षीय समझौते

भारत पर अमेरिकी शुल्क कम रहने की उम्मीद : मूडीज

Advertisement

कंबोडिया और वियतनाम जैसे देशों के उलट भारत को निवेश और व्यापार प्रवाह में एक शुल्क आधारित बदलाव का लाभ मिल सकता है।

Last Updated- July 03, 2025 | 10:47 PM IST
Adani Airports IPO:
प्रतीकात्मक तस्वीर

मूडीज रेटिंग्स ने गुरुवार को कहा कि एशिया प्रशांत क्षेत्र के कई देशों की तुलना में भारत पर अमेरिकी शुल्क कम रहने की संभावना है, जिससे अर्थव्यवस्था को और अधिक निवेश आकर्षित करने व वैश्विक विनिर्माण आधार बनने में मदद मिल सकती है।

एशिया प्रशांत क्षेत्र के परिदृय अपने दृष्टिकोण में मूडीज रेटिंग्स ने कहा कि कई निर्यात-निर्भर एशिया प्रशांत अर्थव्यवस्थाएं अप्रैल में बहुत अधिक अमेरिकी शुल्क से प्रभावित हुईं। हालांकि, बातचीत से द्विपक्षीय आधार पर शुल्क और अन्य व्यापार बाधाओं में कुछ कमी आने की संभावना है, लेकिन नीति अनिश्चितता, निवेश निर्णयों को चुनौती दे रही है और व्यापार को बाधित कर रही है।

चीन से बाहर निवेश और विनिर्माण के विविधीकरण से लाभान्वित होने वाली वियतनाम व कंबोडिया जैसी अर्थव्यवस्थाएं उच्च अमेरिकी शुल्क का सामना कर रही हैं। ये अर्थव्यवस्थायें विशेष रूप से जोखिम में हैं।

 मूडीज रेटिंग्स ने कहा, ‘कंबोडिया और वियतनाम जैसे देशों के उलट भारत को निवेश और व्यापार प्रवाह में एक शुल्क आधारित बदलाव का लाभ मिल सकता है। एशिया प्रशांत क्षेत्र (एपीएसी) में कई देशों की तुलना में भारत पर कम शुल्क रह सकता है, जो अर्थव्यवस्था को आगे निवेश प्रवाह को आकर्षित करने और एक वैश्विक विनिर्माण आधार के रूप में विकसित होने में मदद कर सकता है।

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 10:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement