facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

मोदी ने देउबा के साथ ‘शानदार’ बैठक की

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ सोमवार को ‘शानदार’ बैठक की जिसमें संस्कृति, शिक्षा, जल विद्युत, संपर्क सहित बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने, शिक्षा क्षेत्र में सहयोग एवं पनबिजली क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं को लेकर छह समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देउबा के निमंत्रण पर एक दिवसीय दौरे पर लुम्बिनी पहुंचे मोदी ने संस्कृति, अर्थव्यवस्था, कारोबार, संपर्क, ऊर्जा और विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा बनाने को लेकर चर्चा की। दोनों नेताओं ने सहयोग के नए क्षेत्रों को तलाशने एवं मौजूदा सहयोग को मजबूत बनाने पर भी विचारों का आदान प्रदान किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘आज प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के साथ मेरी बैठक शानदार रही। हमने भारत और नेपाल के बीच संबंधों के सभी क्षेत्रों पर चर्चा की। महत्त्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए जो सहयोग का विविधिकरण करेंगे एवं गहरा बनाएंगे।’ विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने लुम्बिनी एवं कुशीनगर के बीच ‘सिस्टर सिटी’ का संबंध स्थापित करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई। दोनों शहर प्रमुख बौद्ध स्थल हैं और दोनों देशों की साझी बौद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हैं। इसमें कहा गया है, ‘दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने हाल के महीनों में बिजली क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया जिसमें उत्पादन परियोजनाओं, बिजली पारेषण आधारभूत ढांचा और बिजली कारोबार का विकास शामिल है।’ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने अपने देश में पश्चिमी सेती जल विद्युत परियोजना के विकास के लिए भारतीय कंपनियों को आमंत्रित किया।
बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल में पनबिजली क्षेत्र के विकास में भारत के समर्थन देने तथा इस संबंध में नई परियोजनाओं के रास्ते तलाशने के लिए इच्छुक भारतीय हितधारकों को प्रोत्साहित करने का आश्वासन दिया। मंत्रालय ने बताया कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत तथा नेपाल के लोगों को और करीब लाने के लिए शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान को और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। प्रधानमंत्री देउबा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में दोपहर के भोज का आयोजन भी किया।
नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा के निमंत्रण पर मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को लुम्बिनी पहुंचे। उन्होंने यहां माया देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद देउबा से मुलाकात की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच शिष्टमंडल स्तर की चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक के बाद कुछ समझौते/सहमति पत्र पर हस्तक्षर किए गए। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) और लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय के बीच डॉ. आंबेडकर बौद्ध अध्ययन पीठ की स्थापना के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। आईसीसीआर और सीएएनएस त्रिभुवन विश्वविद्यालय के बीच भारतीय अध्ययन पर आईसीसीआर पीठ की स्थापना के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद और काठमांडू विश्वविद्यालय के बीच भी भारतीय अध्ययन पर आईसीसीआर पीठ की स्थापना के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही, नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के बीच भी एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।    

Advertisement
First Published - May 17, 2022 | 12:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement