facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Q1 Results: मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ पर, रेवेन्यू में 25% का उछल‘होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ट्रेनों की रफ्तार’, बोले PM मोदी: रेलवे के विद्युतीकरण ने देश को बचायामुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर पूर्व जापानी मंत्री के बिगड़े बोल, भारत का करारा जवाब: तथ्यों से कोसों दूर हैं आरोपनिवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासाReliance Retail Q1 Results: नेट प्रॉफिट 14% घटकर ₹2,805 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू मोर्चे पर मजबूती बरकराररिलायंस का धमाका: क्रूड के बढ़े दामों से O2C बिजनेस का रेवेन्यू 30% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पारशरद पवार के अगले कदम पर टिकी महाराष्ट्र की राजनीति, सियासी चुप्पी किसी बड़े राजनीतिक समझौते का संकेतसिर्फ सुरक्षा नहीं, भू-अर्थशास्त्र के नए दौर में भारत को चाहिए स्पष्ट आर्थिक सुरक्षा रणनीतिEditorial: रूसी तेल खरीदने पर भारत को घेरने की तैयारी, अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने का प्रस्तावअब डीमैट खातों पर भी मिलेगी SWP और STP की सुविधा, SEBI ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा

ऑस्ट्रेलिया में 5 डॉलर के नोट पर नहीं दिखेंगे King Charles III

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 12:40 PM IST
King Charles III
Reuters

ऑस्ट्रेलिया अपने नोट पर से ब्रिटिश राजतंत्र के प्रतीक को हटाने जा रहा है। देश के केंद्रीय बैंक ने गुरुवार को घोषणा की कि पांच डॉलर के नए नोट पर ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय की तस्वीर के बजाए देश को प्रतिबिम्बित करने वाला कोई ‘डिजाइन’ होगा। हालांकि, महाराजा चार्ल्स तृतीय की तस्वीर सिक्कों पर नजर आते रहने की संभावना है।

ऑस्ट्रेलिया में केवल पांच डॉलर के नोट पर ही ब्रिटिश राजतंत्र की छाप नजर आती है। बैंक ने कहा कि सरकार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद यह फैसला किया गया और सरकार ने इस बदलाव का समर्थन किया है। वहीं विपक्षी दलों ने इस कदम को राजनीति से प्रेरित बताया है।

ब्रिटिश महाराजा को अब भी ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्राध्यक्ष माना जाता है हालांकि अब उनकी भूमिका काफी हद तक प्रतीकात्मक रह गई है। ऑस्ट्रेलिया के रिज़र्व बैंक ने कहा कि पांच डॉलर के नए नोट पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के चित्र की जगह एक अलग डिजाइन होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पिछले साल निधन हो गया था।

बैंक ने कहा कि यह कदम ‘‘मूल ऑस्ट्रेलियाई लोगों की संस्कृति व इतिहास’’ के प्रति सम्मान को प्रदर्शित करेगा। बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘ पांच डॉलर के नोट के दूसरी ओर पहले की तरह ऑस्ट्रेलियाई संसद की तस्वीर होगी।’’ कोषाध्यक्ष जिम चाल्मर्स ने कहा कि यह परिवर्तन एक अच्छा संतुलन बनाने का अवसर है।

मेलबर्न में उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ सिक्कों पर राजतंत्र की छाप कायम रहेगी, लेकिन पांच डॉलर का नोट हमारे इतिहास, हमारी संस्कृति और हमारे देश को प्रतिबिम्बित करेगा। मुझे यह एक बेहतरीन कदम लगता है।’’

विपक्ष के नेता पीटर डट्टन ने इस कदम की तुलना ‘ऑस्ट्रेलिया दिवस’ (राष्ट्रीय दिवस) की तारीख बदलने से की। उन्होंने ‘2जीबी रेडियो’ से कहा कि बड़ी संख्या में जो लोग अभी चुप हैं, वे इससे सहमत नहीं है और ऐसे लोग ऑनलाइन अपने विचार व्यक्त करते दिखाई देंगे। डट्टन ने कहा कि यह फैसला मुख्य तौर पर प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस का है और उन्हें इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

इस साल के अंत में सिक्कों पर महाराजा चार्ल्स तृतीय की तस्वीर देखने को मिल सकती है। अमेरिकी मुद्रा में एक ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का मूल्य कीमत करीब 71 सेंट है।

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 12:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement