facebookmetapixel
Advertisement
China Imports: चीन से आने वाले 5 उत्पाद सरकार के रडार पर, शुरू हुई बड़ी जांचIndia Japan Summit: जापान के 50 बड़े कारोबारी भारत पहुंचे, निवेश पर होगी अहम चर्चाअब कानपुर से कबरई का सफर होगा सुपरफास्ट! ₹7,145 करोड़ की हाईवे परियोजना को मिली मंजूरीUPI Transactions: जून में थमी UPI की रफ्तार! पहली बार रिकॉर्ड के बाद घटे डिजिटल पेमेंट, जानें वजहStock Market Today: GIFT Nifty 100 अंक उछला, Kospi 7% टूटा; कैसी होगी बाजार की शुरुआत?EV मार्केट में टाटा मोटर्स का जलवा बरकरार! बढ़ी बाजार हिस्सेदारी, महिंद्रा-एमजी समेत सभी प्रतिद्वंद्वियों को छोड़ा पीछेStocks To Watch Today: आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर! Airtel से Coal India तक 9 कंपनियों के बड़े अपडेटभारत-फ्रांस आर्थिक रिश्तों को नई गति देने 4 दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणशांति समझौते के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट में सामान्य नहीं हुई जहाजों की आवाजाही, पूरी बहाली में लग सकते हैं तीन महीनेखामेनेई की अंतिम विदाई में शामिल होने के लिए ईरान का कांग्रेस नेताओं को निमंत्रण

जापान के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दर को नेगेटिव जोन में रखा बरकरार

Advertisement

BoJ के मंगलवार के फैसले के बाद जापानी येन के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में तेजी आई और शेयरों की कीमतें बढ़ गईं।

Last Updated- December 19, 2023 | 12:58 PM IST
BoJ keeps negative interest rate unchanged, says watching wage trends

बैंक ऑफ जापान (BoJ) ने अपनी ऋण नीति को मंगलवार को अपरिवर्तित रखा और कहा कि वह अपनी नकारात्मक ब्याज दर बढ़ाने से पहले कीमत तथा वेतन रुझानों पर नजर रखेगा। BoJ से इसी फैसले की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि निवेशकों और विश्लेषकों का मानना है कि केंद्रीय बैंक मूल्य वृद्धि के कारण बदलाव की ओर कदम बढ़ा रहा है, जिससे मुद्रास्फीति अपने दो प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर बनी है।

BoJ के मंगलवार के फैसले के बाद जापानी येन के मुकाबले अमेरिकी डॉलर में तेजी आई और शेयरों की कीमतें बढ़ गईं। नकारात्मक 0.1 प्रतिशत की नीतिगत दर का उद्देश्य बैंकों को अधिक ऋण देने और व्यवसायों तथा उपभोक्ताओं को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अधिक उधार लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।

जापान में मुद्रास्फीति बढ़ी है लेकिन अमेरिका की तुलना में बहुत धीमी गति से …साथ ही अमेरिकी डॉलर, जापानी येन के मुकाबले चढ़ा है। इससे येन की क्रय शक्ति कम हो गई है, जिससे ऊर्जा तथा अन्य वस्तुओं की लागत बढ़ गई है। अमेरिकी डॉलर के जापानी येन के मुकाबले चढ़ने की वजह मुद्रास्फीति का मुकाबला करने के लिए दरें बढ़ाना है।

Also read: चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 6.3% की दर से बढ़ेगी- IMF

BoJ के गवर्नर काज़ुओ उएदा दरें बढ़ाने को लेकर सतर्क हैं। उनका कहना है कि वेतन वृद्धि बढ़ती कीमतों से पीछे रह गई है और मुद्रास्फीति का तय लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता है। केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि आवास निवेश कमजोर बना हुआ है और सरकारी खर्च सपाट है।

BoJ ने बयान में कहा, ‘‘देश और विदेश में अर्थव्यवस्थाओं तथा वित्तीय बाजारों को लेकर अत्यधिक अनिश्चितताओं के बावजूद बैंक धैर्यपूर्वक मौद्रिक सहजता जारी रखेगा।’’ केंद्रीय बैंक अपनी रणनीति की समीक्षा कर रहा है, लेकिन ‘‘मात्रात्मक सहजता’’ के अपने मौजूदा रुख को ‘‘छोड़ने की जल्दबाजी नहीं करेगा।’’

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 12:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement