facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड क्योसेरा (KYOCERA) के संस्थापक जापान के दिग्गज कारोबारी इनामोरी का निधन

Last Updated- December 11, 2022 | 4:08 PM IST

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली जापान की दिग्गज कंपनी क्योसेरा (KYOCERA) के संस्थापक काजुओ इनामोरी का निधन हो गया है। वह 90 साल के थे। उन्होंने प्रमुख दूरसंचार कंपनी केडीडीआई कॉरपोशन (KDDI Corporation) की भी स्थापना की थी। उन्हें उनके परमार्थ कार्यों के लिए जाना जाता था। क्योसेरा(KYOCERA) ने मंगलवार को बताया कि इनामोरी का 24 अगस्त को क्योटो में अपने घर पर निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी असाको और तीन बेटियां है। 

इनामोरी ने अपने परिचितों से 30 लाख येन के निवेश के साथ 1959 में क्योसेरा (KYOCERA) को एक ‘इन्सुलेटर’ विनिर्माण कंपनी के रूप में स्थापित किया था। इनामोरी ने 2010 में जापान की प्रमुख विमानन कंपनी जापान एयरलाइंस या जेएएल को दिवालिया स्थिति से निकालने में मदद की थी। वह एयरलाइन के निदेशक मंडल के सदस्य थे। 

दिग्गज कारोबारी ने 1984 में ‘इनामोरी’ फाउंडेशन नामक अपनी गैर-लाभकारी संस्था की स्थापना की। यह संस्था को दुनियाभर में मानवीय कार्यों में योगदान देने वालों को सम्मानित करती है। 

First Published - August 30, 2022 | 4:09 PM IST

संबंधित पोस्ट