facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Dixon, Power Grid, Havells समेत इन शेयरों में आज दिख सकती है हलचल, रखें नजरटियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां 

Israel Iran Conflict: इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष जारी, तीसरे दिन भी जबरदस्त हवाई हमले

Advertisement

इजरायल और ईरान के बीच जारी हवाई हमलों के बाद परमाणु वार्ता रद्द, क्षेत्र में तनाव बढ़ा, अमेरिका ने इजरायल का समर्थन किया और ईरान को कड़ी चेतावनी दी है।

Last Updated- June 15, 2025 | 11:01 PM IST
Iran Israel War

इजरायल  ने रविवार को तीसरे दिन भी ईरान में हवाई हमले किए और इससे भी अधिक जोरदार हमले की धमकी दी। वहीं, ईरान ने भी इजरायल  पर मिसाइलें दागनी जारी रखीं, जिसमें से कुछ मिसाइलें इजरायली  वायु रक्षा प्रणाली को चकमा देकर देश के मध्य इलाके में इमारतों पर गिरीं। इस बीच, ईरान और अमेरिका के बीच ओमान में होने वाली परमाणु वार्ता रद्द कर दी गई है। बीते शुक्रवार को इजरायल  द्वारा ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर अचानक की गई बमबारी में कई शीर्ष जनरलों और परमाणु वैज्ञानिकों के मारे जाने के बाद क्षेत्र में लंबे संघर्ष की आशंका पैदा हो गई है। 

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि अगर उनके देश पर इजरायल  के हमले बंद हो जाएं, तो उनके देश की ओर से की जा रही जवाबी कार्रवाई भी रुक जाएगी। अराघची ने तेहरान में राजनयिकों के समक्ष यह टिप्पणी की। शुक्रवार को इजरायली  हमले शुरू होने के बाद वह पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए। उन्होंने कहा, ‘अगर आक्रमण बंद हो जाते हैं, तो हमारी जवाबी कार्रवाई भी बंद हो जाएगी।’

 इस बीच, इजरायली सेना ने रविवार को ईरानियों को ‘सैन्य हथियार उत्पादन कारखानों’ को तत्काल खाली करने की चेतावनी दी, जिसके बाद नए हमलों की आशंका बढ़ गई है।  

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने इजरायल  की कार्रवाई के प्रति पूर्ण समर्थन व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने ईरान को चेतावनी दी है कि वह नए परमाणु समझौते पर सहमत होकर ही और तबाही से बच सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका का ईरान पर हमले से कोई लेना-देना नहीं है। ट्रंप ने शनिवार रात ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘ईरान पर हुए हमले से अमेरिका का कोई लेना-देना नहीं है। अगर हम पर ईरान की तरफ से किसी भी तरह हमला हुआ तो अमेरिकी सशस्त्र बल पूरी ताकत से आप पर टूट पड़ेंगे और वह हश्र करेंगे जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। हालांकि हम ईरान और इजरायल  के बीच आसानी से समझौता करवाकर इस खूनी संघर्ष को खत्म करवा सकते हैं।’

रविवार को तेहरान तथा देश के अन्य हिस्सों से भी नए विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं, लेकिन ईरान ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी कि कितने लोग हताहत हुए हैं। वहीं, इससे पहले संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत ने एक दिन पहले कहा था कि 78 लोग मारे गए हैं।

Advertisement
First Published - June 15, 2025 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement