facebookmetapixel
Advertisement
Adani Total Gas Q1 Results: मुनाफा 18% घटकर ₹133 करोड़ रहा, रेवेन्यू में 27% की जोरदार बढ़ोतरीसिर्फ रजिस्ट्रेशन से नहीं बनेगी वसीयत वैध, सुप्रीम कोर्ट ने बताए नियम; जानें असली वसीयत कैसे साबित करें?Bandhan Bank Q1 results: मुनाफा 35% बढ़कर ₹501 करोड़ के पार, ग्रॉस NPA घटकर 3.15% पर आयाExplainer: पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट से सहमी दुनिया, क्या भारत में फिर बढ़ेगी महंगाई और जेब पर पड़ेगा बोझ?सिक्किम टनल हादसा: अब तक 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारीनॉमिनी के लिए राहत, सेबी ने बदली म्युचुअल फंड क्लेम प्रक्रिया; जानिए क्या बदलाBajaj Auto का दमदार प्रदर्शन, Q1FY27 में प्रॉफिट 46% बढ़कर ₹3,226; रेवेन्यू में 65% उछालगिरावट में क्या करें निवेशक? PL कैपिटल ने बताया कहां लगाएं पैसा, कैसे बनाएं मजबूत पोर्टफोलियोUpcoming IPO: योगीजी डिजी लाने जा रही ₹270 करोड़ का IPO, SEBI के पास फाइल किया DRHPUpcoming IPO: Cube Highways, Lohia Corp, Indo-MIM… इस हफ्ते IPO बाजार रहेगा गुलजार! चेक करें पूरी लिस्ट

Israel-Hamas war: क्रूड ऑयल की कीमतों में लगी आग, 3 डॉलर प्रति बैरल बढ़े दाम

Advertisement

Israel-Hamas War Updates: विश्लेषकों को डर है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है, जिससे तेल की कीमतें कुछ समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं।

Last Updated- October 09, 2023 | 5:59 PM IST
Crude Oil

Israel-Hamas war: इजराइल पर हमास के आतंकवादियों के एकाएक हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को तेज बढ़ोतरी देखी गई। सोमवार के कारोबार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 3 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा बढ़कर 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गईं। इजराइल और फिलिस्तीनी इस्लामी ग्रुप हमास के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के कारण कच्चे तेल की सप्लाई में बाधा पड़ने की आशंका ने जोर पकड़ लिया है।

कुछ समय तक ऊंची बनी रह सकती है कच्चे तेल की कीमतें

तेल कार्टेल ओपेक (OPEC) द्वारा 5 अक्टूबर की मीटिंग में प्रोडक्शन में कटौती को स्थिर रखने के प्रस्ताव के बाद पिछले सप्ताह कच्चे तेल की कीमतें साल के उच्चतम स्तर से लगभग 9 प्रतिशत कम हो गईं। जैसा कि विश्लेषकों को डर है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ सकता है, जिससे तेल की कीमतें कुछ समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं।

Also read: Israel-Palestine War : इजराइली खुफिया एजेंसियों पर उठे सवाल, कैसे नहीं लगी हमास के इतने बड़े हमले की भनक?

हालांकि, विश्लेषकों को नहीं लगता कि इजराइल-फिलिस्तीन के बीच जारी खूनी संघर्ष के जोखिम के बीच कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं और ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं। यदि युद्ध लंबे समय तक जारी रहता है, तो कच्चे तेल की कीमतों में कुछ बढ़त देखने को मिल सकती है, लेकिन यह संभावना नहीं है कि वे 100 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से आगे जाएंगी।

तेल सप्लाई में बाधा पड़ने की आशंका

इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध तेल सप्लाई के लिए तत्काल खतरा पैदा नहीं करती हैं, लेकिन इस बात का जोखिम बना हुआ है कि यह संघर्ष अधिक विनाशकारी युद्ध में बदल सकता है, जिससे अमेरिका और ईरान उलझ सकते हैं। हमलों में इस्लामिक रिपब्लिक के शामिल होने की खबरों के बीच तेहरान के खिलाफ कोई भी संभावित जवाबी कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के माध्यम से जहाजों के गुजरने के मार्ग को खतरे में डाल सकती है। बता दें कि यह एक महत्वपूर्ण जलीय मार्ग है जिसे ईरान ने पहले बंद करने की धमकी दी थी। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती है।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 5:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement