facebookmetapixel
Advertisement
Caliber Mining IPO Listing: 18% प्रीमियम पर कैलिबर माइनिंग की बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर लॉट पर ₹2800 का फायदामहंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्तेसिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीदBPCL और HPCL में किसकी हालत ज्यादा खराब? घाटे, कर्ज और ब्रोकरेज की राय से समझिए पूरा हिसाबSona Comstar का बड़ा प्लान! अगले 10 साल में 10 गुना कारोबार बढ़ाने की तैयारी, Robotics और AI पर बड़ा दांवजगन्नाथ मंदिर की 60 हजार एकड़ जमीन वापस लेगी ओडिशा सरकारकिसानों की कमाई बढ़ाने के लिए खेती से बाहर भी रोजगार जरूरीपश्चिम एशिया संकट पर जयशंकर का बड़ा संदेश, बातचीत से ही निकलेगा समाधान

चीनी पेशेवरों को भारत में बड़ी राहत, बिजनेस वीजा की जांच प्रक्रिया अब चार हफ्ते में होगी पूरी

Advertisement

मामले से वाकिफ अधिकारियों ने इस संबंध में रॉयटर्स को बताया कि भारत ने वीजा जांच प्रक्रिया को छोटा कर दिया है जिससे अब अनुमोदन समय एक महीना कम हो गया

Last Updated- December 12, 2025 | 10:43 PM IST
Visa
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत ने चीनी पेशेवरों के लिए व्यवसाय वीजा देने की प्रक्रिया तेज करने के लिए लालफीताशाही की अड़चनों को कम कर दिया है। एशिया के दोनों बड़े देशों के बीच आपसी संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में यह बड़ा कदम है। इससे देश में तकनीशियनों की कमी दूर होगी, जिसके कारण कंपनियों को अरबों डॉलर का नुकसान होता है।

मामले से वाकिफ अधिकारियों ने इस संबंध में रॉयटर्स को बताया कि भारत ने वीजा जांच प्रक्रिया को छोटा कर दिया है जिससे अब अनुमोदन समय एक महीना कम हो गया। अमेरिकी टैरिफ से उपजे हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के साथ संबंधों को सावधानीपूर्वक दोबारा मजबूत कर रहे हैं।

परमाणु हथियारों से लैस दोनों पड़ोसियों की सेनाओं के बीच 2020 में सीमा पर संघर्ष के बाद भारत ने चीनी यात्रियों के लिए वीजा जारी करना बंद कर दिया था। इससे गृह और विदेश मंत्रालयों को छोड़ बिजनेस वीजा की जांच का दायरा बढ़ गया था। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों में से एक ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वीजा का मुद्दा अब पूरी तरह सुलझा लिया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘हमने प्रशासनिक जांच को छोटा कर दिया है और अब चार सप्ताह के भीतर व्यवसाय वीजा मिल रहे हैं।’

अमेरिकी टैरिफ के बाद सुधरे संबंध

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामान पर 50% टैरिफ लगाने के बाद भारत और चीन के साथ संबंधों में गर्मजोशी आई है। अमेरिकी शुल्क के कारण बने हालात में भारत ने अपने राजनयिक समीकरणों को दुरुस्त करना शुरू कर दिया था। इस कड़ी में न केवल चीन के साथ संबंधों में सुधार हुआ बल्कि रूस के साथ भी रिश्ते और बेहतर हुए हैं।  

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement