facebookmetapixel
Visa फ्लेक्स जल्द ही भारत में आएगा, एक ही कार्ड से डेबिट और क्रेडिट दोनों का मिलेगा लाभबिकवाली और आयातकों की मांग से रुपया डॉलर के मुकाबले 91.96 पर, एशिया की सबसे कमजोर मुद्रा बनीIndusInd Bank Q3 Results: मुनाफे पर पड़ा भारी असर, लाभ 91% घटकर ₹128 करोड़ पर पहुंचाविदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली जारी, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्जपेमेंट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड खत्म होने से फिनटेक फर्मों के राजस्व पर मामूली असर भारत ब्राजील से तेल की खरीद दोगुनी करेगा, BPCL-पेट्रोब्रास 78 करोड़ डॉलर के समझौते पर करेंगे हस्ताक्षरअमीर निवेशकों की पसंद बने AIF, निवेश प्रतिबद्धता 16 लाख करोड़ रुपये के पारमुक्त व्यापार समझौते के करीब भारत और यूरोपीय यूनियन, 27 जनवरी को हो सकता है बड़ा ऐलानभू-राजनीतिक तनाव के बीच सोना, चांदी और प्लैटिनम रिकॉर्ड स्तर परमुनाफे में 8% उछाल के साथ इंडियन बैंक की दमदार तिमाही, MD बोले: हम बिल्कुल सही रास्ते पर

जर्मनी में रुकने वाले भारतीय पर्यटकों में इजाफा, 2022 में 209 प्रतिशत बढ़ी संख्या

भारतीय पर्यटकों ने 2022 में जर्मनी में 6.23 लाख से अधिक रातें बिताईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 209 प्रतिशत अधिक है।

Last Updated- August 09, 2023 | 6:30 PM IST
Travelling

पिछले कुछ समय से भारतीय पर्यटकों के अलग-अलग देशों में घूमने जाने की गतिविधियों में जमकर तेजी आई है। कई लोगों की पसंदीदा जगह दुबई है तो कई लोग दक्षिण एशियाई जाना पसंद कर रहे हैं।

वहीं, यूरोप में भी एक देश जहां भारतीय पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। भारतीय पर्यटकों ने 2022 में जर्मनी में 6.23 लाख से अधिक रातें बिताईं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 209 प्रतिशत अधिक है।

जर्मनी के राष्ट्रीय पर्यटक बोर्ड की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, ये आंकड़ा कोविड-19 महामारी से पूर्व की तुलना का अब भी सिर्फ 65 प्रतिशत ही है।

भारत के लिए जर्मनी राष्ट्रीय पर्यटक कार्यालय (जीएनटीओ) के निदेशक रोमित थियोफिलस ने कहा कि भारतीयों ने जर्मनी में 2021 में 2.01 लाख रातें बिताईं थी।

थियोफिलस ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भारतीयों ने 2019 में जर्मनी में रिकॉर्ड 9.61 लाख से अधिक रातें बिताईं थी। उक्त आंकड़ा 2019 के मुकाबले 65 प्रतिशत है। इसमें निरंतर वृद्धि की गुंजाइश बनी हुई है। भारतीयों के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रा की भारी मांग है।’’

उन्होंने कहा कि जर्मनी एक आकर्षक गंतव्य है और वहां करने को बहुत कुछ है। हमारा लक्ष्य इसे कोविड-19 वैश्विक महामारी के पहले के स्तर तक पहुंचाना है।

First Published - August 9, 2023 | 6:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट