facebookmetapixel
Advertisement
मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार,जुलाई के पहले सप्ताह में 42% ज्यादा बारिश, जल्द फैलेगा पूरे देशमारुति सुजुकी ने खरखौदा प्लांट में शुरू किया 1 MW बैटरी स्टोरेज सिस्टमTrump Shock: ईरान पर बयान के बाद शेयर बाजार 2% से ज्यादा टूटा, क्रूड 6% उछला, सोना-चांदी 3% तक टूटेEPFO Scheme 3.0: PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! अब इलाज, शादी और घर के लिए आसान होगा पैसा निकालनाQ1 से पहले पूरी तस्वीर! Titan, DMart, Nykaa समेत रिटेल कंपनियों पर दो ब्रोकरेज की रिपोर्टकच्चे तेल में उछाल से OMC शेयर टूटे, HPCL, BPCL, IOC दबाव में; ONGC पर दांव लगाने की सलाहडॉलर के आगे रुपया पस्त: 20 पैसे की भारी गिरावट के साथ 95.16 तक पहुंचाAxis Bank में टॉप लेवल पर बड़ा बदलाव, 3 सीनियर अधिकारियों ने दिया इस्तीफाIC Electricals IPO Allotment Today: 420x सब्सक्राइब हुआ IPO! आज होगा अलॉटमेंट!, जानें NSE और रजिस्ट्रार पर स्टेटस चेक करने का तरीकाKnack Packaging Listing: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! 10% प्रीमियम पर लिस्टिंग; एक्सपर्ट बोले- अभी बेचें नहीं, आगे भी है दम

IMF : नवीकरणीय ऊर्जा सब्सिडी और कोयले पर अधिक शुल्क के कारण भारत में कम होगा उत्सर्जन

Advertisement
Last Updated- March 08, 2023 | 6:22 PM IST
Renewable energy
BS

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सब्सिडी और कोयले पर शुल्क अधिक करने से वर्ष 2030 तक भारत में उत्सर्जन एक तिहाई तक कम हो सकता है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के दो अर्थशास्त्रियों मारगॉक्स मैकडोनाल्ड और जॉन स्प्रे द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

उनके अध्ययन में कहा गया है कि इन दो कदमों से 2030 तक कोयले के आयात में भी 14 फीसदी की गिरावट आ जाएगी और ऐसे में ऊर्जा कीमतों में वैश्विक परिवर्तन को लेकर लचीलापन बढ़ेगा और ऊर्जा सुरक्षा में सुधार होगा।

अध्ययन का ब्योरा मंगलवार को जारी किया गया। इसके अनुसार, भारत ने पेरिस समझौते के तहत अपने उत्सर्जन में कटौती के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है, लेकिन मौजूदा नीतियों के साथ कुल ग्रीनहाऊस गैस का उत्सर्जन 2030 तक 40 फीसदी तक और बढ़ जाएगा।

इसमें कहा गया है कि लघुकालीन उत्सर्जन में मामूली बढ़ोतरी गरीबी उन्मूलन और ऊर्जा सुरक्षा के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जरूरी हो सकती है, लेकिन मौजूदा नीतियों का स्तर बढ़ाते रहने से 2070 तक उत्सर्जन को शून्य तक ले जाने के लक्ष्य के निकट पहुंचा जा सकता है।

दोनों अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि उनके अध्ययन से पता चलता है कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मिलने वाली सब्सिडी और कोयले पर शुल्क अधिक होने से वर्ष 2030 तक भारत में उत्सर्जन एक तिहाई तक कम हो सकता है।

Advertisement
First Published - March 8, 2023 | 6:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement