facebookmetapixel
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर कंपनियों ने सरकार से की मांग: PM E-Drive सब्सिडी मार्च 2026 के बाद भी रहे जारीसुरक्षित निवेश और कम सप्लाई: क्यों सोने की कीमत लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है?Budget decoded: सरकार की योजना आपके परिवार की आर्थिक स्थिति को कैसे प्रभावित करती है?गणतंत्र दिवस पर दिखी भारत की सॉफ्ट पावर, विदेशी धरती पर प्रवासी भारतीयों ने शान से फहराया तिरंगाIndia-EU FTA पर मुहर की तैयारी: कपड़ा, जूते-चप्पल, कार और वाइन पर शुल्क कटौती की संभावनाBudget 2026 से इंश्योरेंस सेक्टर को टैक्स में राहत की उम्मीद, पॉलिसीधारकों को मिल सकता है सीधा फायदा!Budget 2026 से बड़ी उम्मीदें: टैक्स, सीमा शुल्क नियमें में सुधार और विकास को रफ्तार देने पर फोकसको-ओनर होने पर ही को-बॉरोअर को होम लोन पर कटौती का फायदाEU ट्रेड डील से तिरुपुर को बड़ी राहत, परिधान निर्यात में बांग्लादेश से आगे निकलने की उम्मीदजमा वृद्धि की सुस्ती से बैंक सीडी बाजार पर ज्यादा निर्भर, जुटाए 5.75 लाख करोड़ रुपये

भारत के नागरिकों के लिए खुशखबरी! अब इस देश में जाने के लिए नहीं लेना होगा visa, जानें डिटेल्स

मलेशिया (Malaysia) के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) ने कहा कि 1 दिसंबर से इंडियन सिटीजन को मलेशिया आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

Last Updated- November 27, 2023 | 10:46 AM IST
Representative Image

मलेशिया ने भारत के नागरिकों के लिए visa-free एंट्री को लेकर घोषणा की है। मलेशिया (Malaysia) के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Anwar Ibrahim) ने कहा कि 1 दिसंबर से इंडियन सिटीजन को मलेशिया आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी।

जानें PM अनवर इब्राहिम ने क्या की घोषणा

रविवार यानी 26 नवंबर को अनवर इब्राहिम ने पुत्रजया में अपनी पीपुल्स जस्टिस पार्टी की सालाना कांग्रेस में कहा कि भारतीय नागरिक मलेशिया में 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह सिक्योरिटी स्क्रीनिंग के अधीन होगा।

मलेशिया ने यह कदम अपनी टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने को लिए उठाया है। बता दें कि मलेशिया में सबसे ज्यादा भारत और चीन के टूरिस्ट आते हैं।

 यह भी पढ़ें : PM Modi विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे दुबई

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मलेशिया में इस साल जनवरी से जून के बीच 9.16 मिलियन टूरिस्ट्स आए, जिनमें चीन से 498,540 और भारत से 283,885 पर्यटक आए।

इन देशों ने भी भारत के लिए वीजा फ्री एंट्री की घोषणा की

थाईलैंड की बात करें तो, पिछले महीने यहां की सरकार ने 10 नवंबर से 10 मई 2024 तक 6 महीने के लिए भारतीय और ताइवान के नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री के लिए अनुमति देगा।

वहीं, श्रीलंका की कैबिनेट ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 31 मार्च 2024 तक भारत, चीन, रूस, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया और थाईलैंड के टूरिस्ट्स को फ्री वीजा जारी करने की मंजूरी दी है।

 यह भी पढ़ें :  टैक्स मसले पर ब्रिटेन ने भारतीय वाहन उद्योग से मांगी मदद

इस लिस्ट में वियतनाम का नाम भी शामिल है। बता दें कि वियतनाम भी भारत और चीन के लिए वीजा फ्री एंट्री करने को लेकर विचार कर रहा है। अब तक जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, स्वीडन, डेनमार्क और फिनलैंड के सिटीजन बिना वीजा के वियतनाम की यात्रा कर सकते हैं।

First Published - November 27, 2023 | 10:46 AM IST

संबंधित पोस्ट